featured राज्य

हरियाणा में उपमुख्यमंत्री पद के लिए दुष्यंत चैटाला की मां नैना चौटाला के नाम पर विचार

haryana naina chautalas name also appeared for deputy cm 295724 हरियाणा में उपमुख्यमंत्री पद के लिए दुष्यंत चैटाला की मां नैना चौटाला के नाम पर विचार

नई दिल्ली। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) हरियाणा में उपमुख्यमंत्री पद के लिए नैना चौटाला के नाम पर विचार कर रही है। पार्टी सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। नैना चौटाला जेजेपा नेता दुष्यंत चौटाला की मां और अजय चौटाला की पत्नी हैं। अजय चौटाला फिलहाल हरियाणा में शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के साथ जेल में बंद हैं।

वहीं हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में नैना ने बाढडा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रणबीर सिंह महेन्द्र को 13,704 वोटों के अंतर से हराया है। सूत्रों का कहना है कि उपमुख्यमंत्री के नाम को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। भाजपा ने शुक्रवार (25 अक्टूबर) को ही जेजेपा के साथ मिलकर सरकार बनाने और पार्टी को हरियाणा की अगली सरकार में उपमुख्यमंत्री पद देने का वादा किया था। दोनों दलों के बीच हुए समझौते के अनुसार मुख्यमंत्री भाजपा का होगा जबकि उपमुख्यमंत्री का पद जेजेपा को मिलेगा।

बता दें कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर रविवार (27 अक्टूबर) को दूसरी बार प्रदेश की कमान संभालेंगे। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, खट्टर दीपावली के दिन (27 अक्टूबर) हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को शनिवार चंडीगढ़ में आम सहमति से भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया।

Related posts

जानिए क्या कहते हैं आपके आज के सितारे, कैसे करें दिन की शुरुआत

Aditya Mishra

एलजी पर भड़के केजरीवाल, बताया हिटलर से भी बड़ा तानाशाह

lucknow bureua

अल्मोड़ा के जंगलों में लगी आग बेकाबू, वन विभाग को नहीं कोई खबर

Neetu Rajbhar