featured धर्म यूपी

जानिए क्या कहते हैं आपके आज के सितारे, कैसे करें दिन की शुरुआत

Stars, Horoscope, Acharya Rajendra Tiwari, Daily Horoscope, Vaishnavi Astrology Center Bareilly, Bhagwat Katha Prabhakar, Astrologer

मेष राशि: आज का दिन आपके लिये सामान्य रहेगा। अधिक मेहनत के बाद लाभ बहुत कम देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। वाहन दुर्घटना का योग बन रहा है, अतः वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

उपाय: बरतें मां दुर्गा जी को पीले लड्डू का भोग लगाएं।

वृष राशि: आज का दिन आप के लिए शुभकारी रहेगा। परिवार का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षा क्षेत्र में चल रहा प्रयास सफल होगा। किसी परीक्षा में सफलता का योग बन रहा है।

उपाय: ऑफिस जाते समय मां के पैर छू कर जाएं।

मिथुन राशि: आज का दिन आप के लिये सामान्य रहेगा। व्यापार में लाभ के कुछ योग बन रहे हैं परंतु मन अशांत रहेगा। जीवनसाथी से किसी प्रकार का भी वाद विवाद ना करें ।

उपाय: दुर्गा मंदिर जा कर मां दुर्गा का आशीर्वाद लें।

कर्क राशि: आज का दिन आप के लिये बहुत शुभ करी रहेगा। कार्य मे उन्नति के योग बन रहे है। भूमि लाभ के योग बनेंगे। किसी अदालती मामले में विजय के योग बन रहे हैं।

उपाय: गाय को हरा चारा खिलायें।

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए शुभकारी रहेगा। लम्बे समय से टल रहे किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलेंगे। परिवार में भक्तिमय वातावरण बना रहेगा।

उपाय: भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल चढ़ायें।

कन्या राशि: आज का दिन आप के लिये तनाव पूर्ण रहेगा। धन हानि के योग बन रहे हैं। किसी अपरिचित पर अधिक विश्वास ना करें। माता पिता का सम्मान करें। अगर दरवाजे पर कोई याचक आये तो उसका अपमान ना करें।

उपाय: गणेश चालीसा का पाठ करें।

तुला राशि: आज का दिन आप के लिये बहुत शुभकारी रहेगा। संतान प्राप्ति के योग बनेंगे। काफी समय से रुका हुआ कोई कार्य पूर्ण होगा। माता पिता का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।

उपाय: भगवान शंकर जी पर दूध अर्पण कर ॐ नमः शिवाय कहते हुवे जल चढ़ाएं।

वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए शुभ कारी रहेगा। लंबे समय से चल रही किसी योजना में सफलता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलेंगे। बड़े भाई का सम्मान करें। संतान पक्ष से कोई शुभ संकेत मिलेगा।

उपाय: भगवान शंकर जी पर शक्कर युक्त जल चढ़ाने से सारे कार्य सिद्ध होंगे।

धनु राशि: आज का दिन आपके लिए शुभ कारी रहेगा। माता पिता का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में भक्तिमय वातावरण बना रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।

उपाय: भगवान ठाकुर जी को माखन व मिश्री का भोग लगाएं।

मकर राशि: लंबे समय से चल रही किसी योजना में सफलता मिलने की आज उम्मीद है। किसी अपरिचित व्यक्ति से अधिक वाद विवाद ना करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। मार्ग में अगर कोई याचक मिले तो उसको कुछ ना कुछ जरूर दान करें।

उपाय: घर से निकलते समय कुछ मीठा खाकर निकलें।

कुम्भ राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। धन हानि के योग बन रहे हैं, अतः किसी अपरिचित पर अधिक विश्वास न करें। आज के दिन किसी को भी उधार के रूप में धन ना दें।

उपाय: भगवान शंकर जी पर लाल रोली युक्त जल अर्पण करें।

मीन राशि: आज का दिन आपके लिए शुभ कारी रहेगा। परीक्षा क्षेत्र में चल रहा प्रयास सफल होगा। नौकरी के नए मार्ग खुलेंगे। किसी मित्र से मुलाकात होगी जिससे मन अत्यंत प्रसन्न रहेगा।

उपाय: काले कुत्ते को रोटी या बिस्कुट खिलायें।

श्री गणेशाय नम:

दैनिक पंचांग

17 – जून 2021

पंचांग

मास जेष्ठ

पक्ष शुक्ल

वार गुरुवार

तिथि  सप्तमी

नक्षत्र  पूर्वा फाल्गुनी

करण : गर।

योग : वज्र

सूर्योदय 05:12:18

सूर्यास्त 19:01:53

ऋतु  ग्रीष्म ।

अभिजित 11:39:26 – 12:34:45

राहु काल 13:50:47 – 15:34:29

Related posts

प्रेस कॉफ्रेंस में बोले नीलकंठ तिवारी, कृष्ण और राम की धरती है उत्तर प्रदेश, योगी राज में हुआ अच्छा विकास

Rani Naqvi

शादी के बाद इस राज्य में एडमिशन मिलना हो सकता है मुश्किल

shipra saxena

पारिवारिक रिश्तों को स्लो प्वाइजन दे रहा मोबाइल इंटरनेट

Shailendra Singh