Breaking News देश भारत खबर विशेष राज्य

दिल्ली की पूर्व सीएम की मौत पर वर्तमान सीएम की नम हुईं आंखें, ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

arvind दिल्ली की पूर्व सीएम की मौत पर वर्तमान सीएम की नम हुईं आंखें, ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर शोक जताया और कहा कि उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं दीक्षित का शनिवार दोपहर को निधन हो गया। वह 81 वर्ष की थी। उन्होंने अपराह्न करीब तीन बजकर 55 मिनट पर अंतिम सांस ली।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘अभी-अभी श्रीमती शीला दीक्षित जी के निधन की अत्यंत दुखद खबर पता चली। यह दिल्ली के लिए भारी क्षति है। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।’’दीक्षित के निधन के बाद मुख्यमंत्री ने जम्मू कश्मीर में वैष्णो देवी मंदिर की अपनी यात्रा भी रद्द कर दी।

Related posts

उत्तराखंडः पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए सरकार और विभाग साझा कार्यक्रम चलाएंगे

mahesh yadav

जन्मदिन विशेषः क्रिकेटर दिलीप सरदेसाई का दोहरा शतक क्रिकेट जगत हमेशा याद रखेगा

mahesh yadav

पटना में नीतीश कुमार- प्रशांत किशोर की मौजूदगी में जेडीयू की बैठक जारी

bharatkhabar