मनोरंजन

डिंपल कपाड़िया की मां बेट्टी का निधन

dimple betty डिंपल कपाड़िया की मां बेट्टी का निधन

मुंबई। अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया की मां बेट्टी कपाड़िया (80) का शनिवार की रात को निधन हो गया।

डिंपल कपाड़िया की मां बेट्टी कपाड़िया सांस लेने में दिक्कत आने की समस्या के चलते मुंबई के खार इलाके के हिंदुजा अस्पताल में लगभग तीन हफ्ते से भर्ती थीं।

शनिवार रात को डिंपल कपाड़िया अपनी बेटी ट्विंकल, दामाद अक्षय कुमार, अपनी बहन और दिवंगत अभिनेत्री सिंपल कपाड़िया के बेटे करण कपाड़िया संग अस्पताल के बाहर नजर आईं।

हाल ही में, बेट्टी ने महाराष्ट्र के शिल्लिम के एक रिजॉर्ट में अपने परिवार के साथ अपना 80वां जन्मदिन मनाया।

परिवार के सदस्यों ने रविवार की सुबह बेट्टी कपाड़िया का अंतिम संस्कार किया। सनी देओल, ऋषि कपूर सहित कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने बेट्टी कपाड़िया को श्रद्धांजलि दी।

Related posts

‘तैमूर’ नाम पर भड़के ऋषि कपूर, कहा ”अपना काम करो”

Anuradha Singh

क्या भूतों ने ले ली सुशांत की जान, जानिए क्या है सुशांत के भूताह घर का राज?

Mamta Gautam

शाहिद कपूर को मिला सबसे सैक्सी मैन का खिताब

Vijay Shrer