featured मनोरंजन

क्या भूतों ने ले ली सुशांत की जान, जानिए क्या है सुशांत के भूताह घर का राज?

sushant singh rajput 23 क्या भूतों ने ले ली सुशांत की जान, जानिए क्या है सुशांत के भूताह घर का राज?

बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत की मौत को आज पूरा एक हफ्ता हो चुका है। इस एक हफ्ते में सुशांत की जिंदगी के कई ऐसे अहम राज खुले जिसने सबको चौंका के रख दिया है। एक ऐसा ही रहस्य उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने खोलेत हुए बताया कि, सुशांत के घर में भूत था। और उन्होंने उसे फील भी किया है।रिया ने मुंबई पुलिस को बताया है कि सुशांत का बांद्रा वाला घर भुतहा था। ‘मुझे ऐसा लगा था और सुशांत ने भी ऐसा फील किया था। वो इस बात को लेकर काफी परेशान था।

riya chakerberty 1 क्या भूतों ने ले ली सुशांत की जान, जानिए क्या है सुशांत के भूताह घर का राज?
मुंबई पुलिस ने उनके मनोचिकित्सक केरसी चावड़ा से पूछताछ की है। अपने बयान में केसरी चावड़ा ने बताया है कि उनको एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे से अलग होने का पछतावा था और वो इसी वजह से काफी परेशान रहने लगे थे।
डॉक्टर ने बताया है कि वो बार-बार यही कहते थे कि अंकिता से ब्रेकअप करके उन्होंने बड़ी भूल की और अक्सर वो अंकिता को याद किया करते थे। डॉक्टर का ये भी कहना है कि उनका दिमाग बाइपोलर था और वो हर एक चीज को कई एंगल से सोचते थे।

डॉक्टर ने पुलिस को ये भी कहा है कि इसी दौरान सुशांत के व्यवहार में काफी बदलाव आ गया था। उन्होंने अपने डॉक्टर से कहा था कि उन्हें नींद नहीं आती है और अजीबो-गरीब आवाजें सुनाई देती हैं। इस दौरान सुशांत अपने डॉक्टर से 3 बार मिले थे। डॉक्टर ने बताया है कि कृति सेनन और एक डायरेक्टर की बेटी के साथ सुशांत इन्वोल्व थे, मगर दोनों ही रिलेशन नाकामयाब रहे।आपको बता दें,सुशांत सिंह राजपूत पहले बांद्रा में कैपरी हाइट्स में रह रहे थे। अंकिता लोखंडे से अलग होने के बाद अभिनेता उस अपार्टमेंट में चले गए थे।

उन्होंने अपने इस घर को बहुत अच्छे तरीके से रखा था। उन्होंने इस घर पर एक बड़ी पार्टी भी रखी थी। इस साल की शुरुआत में, यह बताया गया था कि उनके सोसाइटी के लोगो सुशांत के घर देर रात पार्टी से परेशान थे. इसलिए सोसाइटी के लोगों ने बिल्डिंग के सचिव से उनकी शिकायत भी की थी।

वहीं, बार-बार की जाने वाली शिकायतों के बाद, सुशांत सिंह राजपूत ने उस जगह से बाहर जाने का फैसला किया था। उन्होंने मोंट ब्लांक में एक बड़ा डुप्लेक्स अपार्टमेंट किराए पर लिया, जिसमें तीन बेडरूम और एक बड़ा हॉल था। वह इसके लिए हर महीने साढ़े चार लाख का किराया दे रहे थे।

https://www.bharatkhabar.com/abhinav-kashyap-shares-a-post-about-salman-khans-being-human/
सुशांत की मौत को लेकर रोज नया खुलासा हो रहा है। तो वहीं पुलिस को ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे वो सुशांत की मौत को मर्डर करार दे सके। इसलिए अभी तक की जांच में ये ही खुलासा हुआ है कि, सुशांत की मौत आत्महत्या है। बेहरहाल मामले की जांच चल रही है।

Related posts

20 जुलाई 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul

कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास के लिए जमीन देगी कश्मीर सरकार

bharatkhabar

स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र से चालीस हजार रुपये की चोरी

Rani Naqvi