featured उत्तराखंड

आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव पर सीएम रावत और प्रदेश अध्यक्ष की अलग-अलग राय

सीएम रावत 10 आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव पर सीएम रावत और प्रदेश अध्यक्ष की अलग-अलग राय

हरिद्वार। हरिद्वार में भाजपा मंडल अध्यक्षों का प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सीएम की अलग अलग राय है। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि इस प्रशिक्षण वर्ग में फोकस आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव पर है, दूसरी तरफ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश अध्यक्ष की राय से अपने को अलग किया है। 

बता दें कि दोनों से निष्काम सेवा ट्रस्ट भूपतवाला में मीडिया कर्मियों ने अलग-अलग बात की है। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि भाजपा के 65 फीसदी मंडल अध्यक्ष युवा और नए हैं। उनको पार्टी की रीति-नीति और विचारधारा परिपक्व करने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने मंडल अध्यक्ष उत्साहित हैं और 2022 के विधानसभा चुनाव जीत सुनिश्चित करने के लिए तैयार हैं। जिला और मंडल अध्यक्षों को प्रशिक्षित कर बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय और मजबूत किया जा रहा है।

वहीं इसके विपरीत बंद कमरे में संघ नेता शिवप्रकाश और भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू से आधा घंटा बातचीत करने के बाद बाहर निकले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश से अध्यक्ष विभिन्न राय व्यक्त की। सीएम ने कहा कि इस प्रशिक्षण वर्ग का 2022 के विधानसभा चुनाव से मतलब नहीं है। इसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं को विचारधारा के आधार पर पार्टी की रीति-नीति से प्रशिक्षित किया जाना है। कार्यकर्ताओं को सरकार क्या काम कर रही है भी बताने के साथ ही उसकी उपलब्धियों को बताया जाएगा। 

Related posts

देसी ब्राड्स को वैश्विक बनाने पर जोर दिया जाएगा: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Rani Naqvi

बस्तीः ऑपरेशन क्लीन के तहत चार बदमाश हुए गिरफ्तार, एनकाउंटर में दो सिपाही और दो बदमाश घायल

Shailendra Singh

पोर्न साइट्स पर सरकार का एक्शन, 3000 वेबसाइट को किया ब्लॉक

kumari ashu