featured धर्म

Aaj Ka Rashifal: जन्माष्टमी पर इन राशि वालों का चमकेगा भाग्य, जानें आज का राशिफल

aaj ka rashifal

Aaj Ka Rashifal: आज गुरुवार, 18 अगस्त 2022 को जन्माष्टमी है। आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए नौकरी और पारिवारिक सुखों की दृष्टि से खास होने वाला है। तो आइए जानें आज का राशिफल…..

ये भी पढ़ें :-

Aaj Ka Panchang: 18 अगस्त 2022 का पंचांग, जानिए आज का तिथि और राहुकाल

मेष
आज के दिन संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में सहयोग दें। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

वृष
दफ्तर में बॉस की बातों को ध्यानपूर्वक सुनकर ही प्रतिक्रिया दें। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। आज के दिन भाग्य साथ देगा। किसी रोग की चपेट में आ सकते हैं।

मिथुन
कोई भी नया काम शुरू करने से पहले माता पिता की सलाह जरूर लें। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। करियर की दृष्टि से आज का दिन शुभ रहेगा। आपके व्यवहार और काम की प्रशंसा होगी।

कर्क
आज व्यापार वृद्धि के लिए कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को पिता का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों को लेकर समझदारी से निर्णय लें। कर्क राशि वाले विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा।

सिंह
पारिवारिक संबंधों में मधुरता आएगी। अपनी सेहत का ख्याल रखें। बाहर के खानपान से दूर रहें। किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का ऑफर मिल सकता है। परिवार के साथ किसी दूर की यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या
माता-पिता के साथ भविष्य की योजनाओं को लेकर विचार-विमर्श करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कहीं लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। निवेश सोच-समझकर करें।

तुला
आज अपनी व्यस्त दिनचर्या के बीच परिवार के लिए समय निकालेंगे। आलस्य छोड़ना होगा। ससुराल पक्ष के साथ कोई मनमुटाव हो सकता है। राजनीति क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज लाभ होगा।

वृश्चिक
आज के दिन कुछ नहीं मित्रों से मुलाकात होगी जो भविष्य में काम आएंगे। अपनी सेहत का खास खयाल रखें। दफ्तर में आपके सहकर्मी आपकी पीठ पीछे आलोचना कर सकते हैं। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा।

धनु
धनु राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। काम को लेकर मन एकाग्र नहीं हो पाएगा। परिवार में कोई खुशखबरी मिलने से प्रसन्नता होगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी।

मकर
आज के दिन मकर राशि के व्यवसायियों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। दफ्तर में बॉस के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। जमीन में निवेश करने के लिए दिन अनुकूल है।

कुंभ
आज के दिन सेहत थोड़ी ढीली पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को और अधिक परिश्रम करना पड़ेगा तभी सफलता प्राप्त होगी। अचानक धन प्राप्ति हो सकती है।

मीन
आज के दिन धन की बचत करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। सरकारी काम में बाधाएं नहीं आएंगी। व्यवसायियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

Related posts

Ayodhya Ram Temple: 22 जनवरी को राम मंदिर में विराजमान होंगे राम लला, जानिए कार्यक्रम की डिटेल

Rahul

हरदोई के सरकारी दफ्तर बने मयखाने, स्वास्थ्य विभाग की दारू पार्टी कैमरे में कैद

Rani Naqvi

राजेश अग्रवाल के मजबूत इरादों ने बरेली को दी अटल सेतु की सौगात, चौपला चौराहे पर अब लोगों को नहीं सताएगा जाम

Shailendra Singh