featured धर्म

Aaj Ka Rashifal: 28 अगस्त को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: 28 अगस्त 2022 को दिन रविवार और तिथि भाद्रपद मास शुल्क पक्ष की प्रतिपदा (दोपहर बाद द्वितीया) है। रविवार का दिन सूर्यदेव की पूजा-उपासना के लिए समर्पित होता है। तो आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज का दिन..

मेष
आज शाम के समय किसी को उधार देने से बचें। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। घरवालों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। समाज में सम्मान बढ़ेगा।

वृष
आज वृष राशि के जातकों की नए लोगों मित्रता हो सकती है। कानूनी मामलों से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। विदेशी कंपनियों से नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। आज के दिन नारंगी रंग के वस्त्र धारण करना शुभ होगा।

मिथुन
आज अपने पार्टनर को निराश ना करें वरना बाद में पछतावा होगा। धन प्राप्ति के नए स्रोत मिलेंगे। सरकारी नौकरी में सफलता के योग बन रही है। आज के दिन सूर्य चालीसा का पाठ करें।

कर्क
कर्क राशि वाले आज काम के लिए अपने दिमाग का सही इस्तेमाल करें। काम की व्यस्तता के कारण जीवनसाथी या दोस्तों के लिए समय निकाल पाना मुश्किल होगा। नए कार्य की शुरुआत के लिए आज योजना बना सकते हैं।

सिंह
आज सिंह राशि के लोग योजना लागू करने के साथ-साथ मेहनत करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। कला के क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए दिन शुभ है। अध्यात्म की तरफ झुकाव बढ़ेगा।

कन्या
आज काम में अधिक व्यस्त होने के कारण परिवार को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मन की इच्छा पूरी हो सकती है। विवाह योग्य जातकों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

तुला
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपकी मेहनत और लगन से काम सफल होंगे। दफ्तर में आज की गई मेहनत आगे चलकर लाभ दिला सकती हैं। आज लाल रंग के आसन पर बैठकर सूर्य चालीसा का पाठ करना शुभ होगा।

वृश्चिक
आज वृश्चिक राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। बेवजह खर्चा करने से बचें। वाणी पर संयम रखें।

धनु
समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आपकी रचनात्मकता से लोग प्रभावित होंगे। व्यवसायिक संबंध गहरे होंगे। सेहत का खास खयाल रखें। आज शुभ रंग गुलाबी है।

मकर
आज नए स्रोतों से आर्थिक लाभ हो सकता है। प्रेम संबंधों में अपने गुस्से पर काबू रखें।स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज भगवान गणेश की उपासना करें।

कुंभ
आज कुंभ राशि वाले बेकार की खरीदारी ना करें। नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। पुराने निवेश का लाभ आज मिल सकता है। धन में बढ़ोतरी संभव है।

मीन
आज व्यवसाय में बड़े अवसर मिल सकते हैं। धन प्राप्ति के लिए आज के दिन भगवान सूर्य की उपासना करें। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

Related posts

भारतीय जनता पार्टी फिर शुरु करेगी बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान

mahesh yadav

लखीमपुर खीरी हिंसा : किसानों का ‘रेल रोको अभियान’, गाजियाबाद के मोदीनगर रेलवे स्टेशन पर रुकी मालगाड़ी

Neetu Rajbhar

पंजाब में ही छिपा है अमृतपाल, पुलिस ने की नाकाबंदी, 37 किमी तक किया पीछा

Rahul