featured यूपी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भगवान परशुराम की प्रतिमा का किया अनावरण

20220827 224532 1 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भगवान परशुराम की प्रतिमा का किया अनावरण

शिवनंदन सिंह संवाददाता

लखनऊ के मोहन रोड स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही भगवान बुद्धेश्वर महादेव की पूजा अर्चना भी की। इस मौके पर राजनाथ सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा भगवान परशुराम के पास फरसा भी है और साथ ही धनुष भी। इन लोगों ने शायद सोचा होगा ऐसे व्यक्ति को अनावरण के लिए बुलाया जाए जिस मंत्री के पास अस्त्र-शस्त्र रहते हो इसलिए रक्षा मंत्री को आमंत्रित करते हैं।

20220827 224532 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भगवान परशुराम की प्रतिमा का किया अनावरण

राजनाथ सिंह ने कहा की अनेक लोगों का मत है कि लखनऊ का पुराना नाम लखनपुर हुआ करता था और श्री रामचंद्र के छोटे भाई लखन जी की नगरी यह लखनऊ थी और श्री राम-सीता के विवाह में लखन जी और भगवान परशुराम जी के बीच जो तकरार हुई उससे सभी अच्छी तरह परिचित हैं। उनके विपरीत स्वभाव के बारे में भी हम सभी जानते हैं।

20220827 224541 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भगवान परशुराम की प्रतिमा का किया अनावरण

बावजूद उसके लखन जी की नगरी में भगवान परशुराम की प्रतिमा का ससम्मान अनावरण हो रहा तो विपरीत विचारों के बीच सामंजस्य और विरोधी विचारों के सम्मान का इससे बड़ा दूसरा उदाहरण और कोई नहीं हो सकता। भगवान परशुराम शास्त्र और शस्त्र दोनों धारण करने वाले महापुरुष थे, वह भक्ति और शक्ति के समन्वय की साक्षात प्रतिमूर्ति रहे। जब धरा पर अत्याचार बहुत बढ़ जाता है तो ईश्वर को अवतार लेना पड़ता है और ईश्वर तो एक ही हो सकते हैं चाहे राम के रूप में हो कृष्ण के रूप में हो परशुराम के रूप में हो या आने वाले समय में कल्कि के रूप में। परशुराम को भगवान के अवतार के रूप में देखा जा सकता है।

अब्बास अंसारी के घर पर पुलिस ने चस्पा की कुर्की की नोटिस, MP-MLA कोर्ट ने किया था भगोड़ा घोषित

भगवान परशुराम ने जहां जरूरत हुई शास्त्र का उपयोग किया और जहां जरूरत हुई वहां शस्त्र का भी उपयोग किया। आमतौर पर उनके आवेश रूप की ही चर्चा होती है। उनके क्षत्रिय कुल द्रोही रूप ही क्यों कहा गया। जबकि यह सच्चाई नहीं है। उनके समस्त रूपों की हमारे समाज में चर्चा होनी चाहिए।

15 लाख करोड़ घोटाले के खिलाफ आप कार्यकर्ता कल पदयात्रा कर करेंगे विरोध प्रदर्शन-संजय सिंह

भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार ही नहीं है भगवान परशुराम चिरंजीवी माने गए हैं। भगवान परशुराम ने अनेक बार अत्याचार करने वाले राजाओं का नाश किया। त्रेता और द्वा%E

Related posts

जनता दर्शन: पुलिस कार्रवाई से नाराज हुए सीएम योगी, इलाज के लिए भी देंगे मदद, पढ़ें पूरी खबर

Shailendra Singh

मध्यप्रदेशःनिर्वाचन से संबंधित सभी सूचनाओं की जानकारी सोशल मीडिया पर होगी उपलब्ध

mahesh yadav

राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार से सम्मानित यूपी की 5 चीनी मिल, नई दिल्ली में होगा सम्मान

Aditya Mishra