featured देश यूपी राज्य

भारतीय जनता पार्टी फिर शुरु करेगी बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान

BJP FLAG भारतीय जनता पार्टी फिर शुरु करेगी बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान

नई दिल्ली: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान की शुरूआत करेगी। करीब डेढ महीने तक चलने वाले इस अभियान के बाद दो अक्टूबर से पार्टी का राजनीतिक यात्राओं का दौर शुरू होगा।

BJP FLAG भारतीय जनता पार्टी फिर शुरु करेगी बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान

भारत पर्व के रूप में मनाया जायेगा

पार्टी कार्यसमिति की बैठक के दूसरे और अंतिम दिन रविवार को इस आशय की घोषणा की गयी। 15 अगस्त को इस बार भारत पर्व के रूप में मनाया जायेगा। 30 सितंबर तक चलने वाले सदस्यता अभियान के दौरान चुनाव आयोग के साथ समन्वय बनाकर पार्टी नये मतदाताओं को सूचीबद्ध करने में सहयोग करेगी। अभियान के बीच बूथ स्तर पर मतदाताओं से संपर्क किया जायेगा और उन्हे पार्टी की सदस्यता दिलायी जायेगी।

विजय बहादुर पाठक ने दी जानकारी

पार्टी के प्रदेश महासचिव और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने पत्रकारों को बताया कि 16 अगस्त से सभी जिलों को जिला स्तर की कार्यसमिति की बैठक आयोजित करने के लिये निर्देशित किया जायेगा जिसमें पार्टी के बडे नेता हिस्सा लेंगे।

इस नम्बर ले सकते हैं सदस्य पंजीकरण

उन्होंने कहा कि 16 से 30 अगस्त के बीच जिला स्तर के नेता बूथों का दौरा करेंगे और समितियों की समीक्षा करेंगे। इस दरम्यान बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान छेडा जायेगा। नये सदस्य पंजीकरण के लिये टोल फ्री नम्बर 18002661001 पर डायल कर सकते हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में एक लाख 60 हजार मतदान बूथ है और भाजपा इकलौती पार्टी है जो सभी बूथों पर समितियों का गठन करेगी।

BY ANKIT TRIPATHI

Related posts

सभी दलों के मुखिया से पेंशन विहीनों ने की ये मांग, सरकार को भी चेताया

Aditya Mishra

कोरोना का नया वैरिएंट मिला, जानें क्या है इसका नाम और कितना है ये खतरनाक

Rahul

बरेली में भाजपा पर गरजे सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव

piyush shukla