featured धर्म लाइफस्टाइल

Sawan 2023: 10 जुलाई को सावन का पहला सोमवार, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

sawan shivratri 2022 date shubh muhurat Sawan 2023: 10 जुलाई को सावन का पहला सोमवार, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Sawan 2023: सावन का महीना भोलेनाथ को समर्पित है। 10 जुलाई को सावन का पहला सोमवार है। सावन के सोमवारों का खास महत्व होता है। इस दिन किए गए प्रयासों से भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न होते हैं।

ये भी पढ़ें :-

FIR Against Digvijaya Singh: इंदौर में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ हुई एफआईआर दर्ज, जानें क्या है मामला

इस साल अधिकमास लगने के कारण सावन 2 महीने यानी 59 दिनों का होगा और सावन में कुल 8 सोमवार के पड़ेंगे। आइए जानते हैं सावन के पहले सोमवार पर क्या शुभ संयोग पड़ रहे हैं और इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है….

पूजा का शुभ मुहूर्त
सावन के पहले सोमवार का अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक है। सावन के पहले सोमवार पर शाम की पूजा का शुभ महूर्त शाम को 5 बजकर 38 मिनट से 7 बजकर 22 मिनट तक है। ऐसी मान्‍यता है कि शाम के वक्‍त में रुद्राभिषेक करने से शिवजी सभी कष्‍टों को दूर करते हैं।

पहले सावन सोमवार पर रुद्राभिषेक का समय
पहले सावन सोमवार पर रुद्राभिषेक का खास संयोग बना है। इस दिन शिववास गौरी के साथ है और रुद्राभिषेक तभी होता है जब शिववास होता है। इस दिन रुद्राभिषेक का शुभ मुहूर्त प्रात: काल से लेकर शाम 06 बजकर 43 मिनट तक है।

सावन के पहले सोमवार की पूजा विधि

  • सावन के पहले सोमवार के दिन सुबह या प्रदोष काल में भगवान शिव की उपासना करना उत्तम माना जाता है।
  • इस दौरान उन्हें अक्षत, गंध-पुष्प, चंदन, दूध, पंचामृत, बेलपत्र इत्यादि अर्पित करें।
  • शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करें।
  • अभिषेक के समय ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप जरूर करें।
  • इस दिन शिव चालीसा के साथ-साथ भगवान शिव के स्तोत्र का पाठ करें और अंत में आरती के साथ पूजा संपन्न करें।

Related posts

राहुल गांधी आज और कल केरल के बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा

rituraj

बिना इंजन दौड़ती रही यात्रियों से भरी ट्रेन हुआ फिर यें…

mohini kushwaha

मायावती ने राज्यसभा सदस्यता से दिया इस्तीफा, कांग्रेस ने दिया साथ

Pradeep sharma