featured धर्म

31 अगस्त 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Rashifal: 31 अगस्त 2023 को गुरुवार है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है। जानिए आज का राशिफल…

मेष
आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे।

वृषभ
आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।

मिथुन
आज के दिन आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय ने आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का योग बनेगा।

कर्क
आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।

सिंह
आज का दिन कुछ परेशानियों भरा रह सकता है। आप व्यर्थ के वाद-विवाद में फंस सकते हैं। कोई झूठा आरोप आप पर लग सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप कमजोरी महसूस करेंगे।

कन्या
आज आप किसी अपने के व्यवहार के कारण परेशान हो सकते हैं। किसी संबंधी से बड़ा विवाद हो सकता है। आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

तुला
आज आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जा सकते हैं। परिवार में किसी अपने परिचित को आप हमेशा के लिए खो सकते हैं। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें। पत्नी से संबंध अच्छे रहेंगे।

वृश्चिक
आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य आपके पूर्ण होंगे। आप अपने साथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी।

धनु
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।

मकर
आज आपका दिन व्यर्थ की भागदौड़ में उलझा रहेगा। विरोधियों के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है।

कुंभ
आज के दिन आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। वाद-विवाद से आप दूर रहें। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। पत्नी से संबंध मधुर होंगे।

मीन
आज के दिन आपके किसी जानकर व्यक्ति का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी बड़े काम से आप हाथ धो बैठेंगे। परिवार में कलह हो सकती है। जिस कारण मन अशांत रहेगा।

Aaj Ka Panchang: आज 31 अगस्त 2023 गुरुवार का दिन है। सावन मास की शुक्ल पक्ष पूर्णिमा 07:05 AM तक उसके बाद प्रतिपदा 03:18 AM, Sep 01 तक, सूर्य -सूर्य सिंह राशि में है,, योग- सुकर्मा योग 05:15 PM तक, उसके बाद धृति योग, करण -करण बव 07:05 AM तक, बाद बालव 05:10 PM तक, बाद कौलव 03:19 AM तक, बाद तैतिल है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 31 अगस्त का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1945 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2080
  • तिथि- चतुर्दशी 10:58 AM तक उसके बाद पूर्णिमा
  • नक्षत्र-धनिष्ठा 08:47 PM तक उसके बाद शतभिषा
  • करण-बालव और कौलव
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • योग-धृति
  • वार- गुरुवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- 6:12 AM
  • सूर्यास्त– 6:42 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 7:15 PM,31अगस्त
  • चन्द्रास्त- 7:14 AM, 1 सितंबर
  • राहु काल- 02:00 PM से 03:34 PM तक

Related posts

69000 शिक्षक भर्ती: पहले सीएम आवास और फिर शिक्षा मंत्री के आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

Shailendra Singh

अलीगढ़ के गांव सीहोर में बुखार का कहर, अब तक 3 लोगों की मौत, 24 नए मरीज मिले

Rani Naqvi

US Firing: अमेरिका में गोलीबारी, सिख समुदाय के चार लोगों की मौत

Saurabh