featured धर्म

18 अगस्त 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Rashifal: 18 अगस्त 2023 को शुक्रवार है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
आज का दिन अच्छा रहेगा आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। मंगल चंद्र की युति स्वास्थ्य को प्रभावित करेगी। यात्रा में अपनी वस्तुओं की सुरक्षा रखें। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृषभ
अपने स्वास्थ्य के कारण आज कुछ परेशान रह सकते हैं कार्य की अत्यधिकता के कारण शारीरिक थकावट मानसिक तनाव से परेशान रह सकते हैं। मंगल चंद्र की युति सृजनात्मक कार्यों में सफलता देगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

मिथुन
आज आप न्यायालय पक्ष में चल रहे कार्य में विजय प्राप्त करेंगे जिससे समाज में आपका खोया हुआ सम्मान प्राप्त होगा। मंगल चंद्र की युति से धन हानि हो सकती है। सूर्य-बुध की युति किया गया प्रयास सार्थक करेगी। निजी सुख में व्यवधान आ सकता है।

कर्क
आज आप अपने निजी लाइफ में कोई बड़ा निर्णय लेने वाले हैं जिसका असर आपकी पूरे जीवन पर दिखाई पड़ेगा। मंगल चंद्र की युति पारिवारिक समस्या दे सकती है। भावुकता में नियंत्रण रखें। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

सिंह
आज कुछ जरूरी कामों को आप निपट सकते हैं बैंक आदि लोन में आपको बड़ी राहत मिल सकती है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति ठीक होगी। मंगल चंद्र की युति से आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। मधुमेह के रोगियों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

कन्या
आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेग बच्चों के कारण व उनके साथ संबंधी परेशानियों के चलते हैं। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। अग्नि या जल दुर्घटना के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।

तुला
आज आप किसी बड़ी समस्या से निजात पा सकते हैं जिस कारण आप बहुत दिनों से परेशान थे आज उसने आपको सफलता मिलेगी। पिता या महिला अधिकारी से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में सचेत रहें।

वृश्चिक
आज आप अपनी पत्नी से कुछ बातों को लेकर झगड़ सकते हैं हो सकता है ससुराल पक्ष के कारण आपके घर में कोई पारिवारिक समस्या खड़ी हो सकती है। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

धनु
व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आज यात्रा आदि पर जाएं तो सावधानी रखें नहीं तो चोट लग सकती है।

मकर
आज आप कुछ नया करने की इच्छा रखेंगे किसी नए कार्य के लिए आप बड़ी कार्य योजना बना सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ
आज आपकी कोई मन की मुराद पूरी होने वाली है साथ ही आप अपनी पत्नी के साथ फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। महिला अधिकारी या कर्मचारी से तनाव मिल सकता है। सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

मीन
आज का दिन अच्छा रहने वाला है आय के क्षेत्र में कोई कोई बड़ी सफलता आपको मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। अग्नि या जल दुर्घटना के प्रति सचेत रहें। व्यक्ति विशेष का सहयोग रहेगा।

Aaj Ka Panchang: आज 18 अगस्त 2023 शुक्रवार का दिन है। सावन मास की शुक्ल पक्ष द्वितीया 08:01 PM तक उसके बाद तृतीया। सूर्य -सूर्य अगस्त 17, 01:35 PM तक कर्क राशि, उपरांत सिंह राशि में प्रवेश पर है,, योग- शिव योग 08:27 PM तक, उसके बाद सिद्ध योग , करण -बालव 06:49 AM तक, बाद कौलव 08:02 PM तक, बाद तैतिल है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 18 अगस्त का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1945 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2080
  • तिथि- द्वितीया 08:01 PM तक उसके बाद तृतीया
  • नक्षत्र- पूर्वाफाल्गुनी 10:57 PM तक उसके बाद उत्तराफाल्गुनी
  • करण- कौलव और तैतिल
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • योग- सिद्ध
  • वार- शुक्रवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- 6:08 AM
  • सूर्यास्त– 6:53PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 7:28 AM, 18 अगस्त
  • चन्द्रास्त- 8:18 PM, 18 अगस्त
  • राहुकाल 10:54 AM – 12:30 PM

Related posts

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर हुई बढ़ोतरी,दिल्ली में पेट्रोल 80 रुपये 73 पैसे ,महाराष्ट्र में 88 रुपये 12 पैसे

rituraj

कहीं आप भी तो जल्दी-जल्दी खाना नहीं खाते, हो जाइए सावधान

Aditya Mishra

असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए फिलहाल अनिवार्य नहीं होगी पीएचडी

Neetu Rajbhar