featured धर्म

8 जुलाई 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

aaj k rashifal

Aaj Ka Rashifal: 8 जुलाई 2023 को शनिवार है। शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से शनि देव की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
मानसिक शान्ति‍ रहेगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कारोबार के लिए यात्रा लाभप्रद रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

वृष
नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार की सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। सेहत के प्रति सचेत रहें।

मिथुन
मन में नकारात्मकता से बचें। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें। आय में कमी एवं खर्चों में अधिकता की स्थिति रहेगी। बातचीत में संयत रहें। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

कर्क
मन अशान्त रहेगा। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। कुटुम्ब की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्त हो सकता है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

सिंह
आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। व्‍यक्‍ति‍गत समस्याएं परेशान कर सकती हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।

कन्या
मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यर्थ की समस्याओं से परेशान रहेंगे। सुस्वाद खानपान में रुचि बढ़ सकती है।

तुला
धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। पिता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकता है।

वृश्चिक
मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। पिता के स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। सन्तान को कष्ट हो सकता है। कार्यक्षेत्र में समस्‍याएं आ सकती हैं।

धनु
अपनी भावनाओं को वश में रखें। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। उच्च शिक्षा के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं।

मकर
व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। सेहत का ध्यान रखें। खर्च भी बढ़ेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा।

कुंभ
मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि भी होगी। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

मीन
शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में कमी आएगी। चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है।

Aaj Ka Panchang: आज 8 जुलाई 2023 शनिवार का दिन है। सावन मास की कृष्ण पक्ष षष्ठी 09:51 PM तक उसके बाद सप्तमी। सूर्य -सूर्य मिथुन राशि में है, योग-सौभाग्य योग 05:22 PM तक, उसके बाद शोभन योग, बाद वणिज 09:51 PM तक, बाद विष्टि है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 8 जुलाई का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1945 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2080
  • तिथि- षष्ठी 09:51 PM तक उसके बाद सप्तमी
  • नक्षत्र- पूर्व भाद्रपद 08:36 PM तक उसके बाद उत्तर भाद्रपद
  • करण- गर और वणिज
  • पक्ष- कृष्ण पक्ष
  • योग- शोभन
  • वार- शनिवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- 5:50 AM
  • सूर्यास्त– 7:12 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 11:27 PM, 8जुलाई
  • चन्द्रास्त- 11:46 AM 9 जुलाई
  • राहु काल 09:11 AM से 10:51 AM तक

Related posts

बीते 24 घंटे में प्रदेश भर में कोरोना से 249 की मौत, 33574 नए मरीज

sushil kumar

भारत और चीन का विवाद एक नहीं बल्कि कई बड़े कारणों की वजह से हो रहा है, भारतीय होने के नाते आपको जरूर जानना चाहिए..

Mamta Gautam

चीन से पहले वियतनाम यात्रा पर मोदी, 15 साल बाद भारतीय पीएम का दौरा

bharatkhabar