featured देश

भारत और चीन का विवाद एक नहीं बल्कि कई बड़े कारणों की वजह से हो रहा है, भारतीय होने के नाते आपको जरूर जानना चाहिए..

chaina 1 2 भारत और चीन का विवाद एक नहीं बल्कि कई बड़े कारणों की वजह से हो रहा है, भारतीय होने के नाते आपको जरूर जानना चाहिए..

इन दिनों भारत और चीन के बीच लद्दाख सीमा को लेकर विवाद चल रहा है। और ये विवाद इतना बढ़ चुका है कि, युद्ध की श्कल ले चुका है। यही कारण है कि, बिगड़ते हालतों को देखते हुए अमेरिका जैसे बड़े देश ने भारत और चीन के बीच मध्यस्था कराने की बात कही है।

लेकिन क्या आपको बता है, भारत और चीन के बीच में जो विवाद हो रहा है उसका एक मात्र कारण लद्दाख की सीमा नहीं बल्कि कई सारे हैं। उन्हीं के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

चीन और भारत के बीच के घुसपैठ को लेकर विवाद होते रहे हैं, क्योंकि हर देश सीमा को अपने नजरिये से देखता है।

india 2 भारत और चीन का विवाद एक नहीं बल्कि कई बड़े कारणों की वजह से हो रहा है, भारतीय होने के नाते आपको जरूर जानना चाहिए..
दोनों देशों के बीच में आज तक किसी तरह का समझौता नहीं हो हुआ है।भारत और चीन के बीच में कई इलाकों में वास्तविक नियंत्रण रेखा स्पष्ट नहीं है।इसी वजह से दोनों देशों में तनाव की स्थिति बनती है।

भारत व चीन के बीच तिब्बत, राजनीतिक व भौगोलिक तौर पर कैटेलिस्ट का काम करता था। चीन ने 1950 में इसे हटा दिया। भारत तिब्बत को मान्यता दे चुका है, लेकिन तिब्बती शरणार्थियों के बहाने चीन इस मसले पर कभी-कभी हरकतें करता रहता है।

लद्दाख इलाके में अक्साई चिन सड़क और ऐसी कई सड़कें बनाकर चीन लगातार निर्माण कार्य कर रहा है।इसकी वजह से भी तनातनी का माहौल बना रहता है।

चीन जम्मू-कश्मीर को भी भारत का अंग मानने में आनाकानी करता है, लेकिन पाक के कब्जे वाले कश्मीर को पाकिस्तान का भाग मानने में उसे कोई आपत्ति नहीं है। ये भी बवाल की एक बड़ी वजह है।

चीन पूरे अरुणाचल पर अपना दावा बताता है. अरुणाचल में एक जल विद्युत परियोजना के लिए एशिया डेवलपमेंट बैंक से लोन लेने का चीन ने जम कर विरोध किया।

अरुणाचल को विवादित बताने के लिए चीन वहां के निवासियों को नत्थी वीजा देता है। ताकि वहां के लोग चीन आ जा सकें।

कई बार अरुणाचल की सीमा पर भी भारत के जवानों के साथ चीन के जवान अभद्रता करते हैं।
ब्रह्मपुत्र नदी को लेकर चीन का रवैया कभी भी अच्छा नहीं रहा है. वह इस नदी पर कई बांध बना रहा है. उसका पानी वह नहरों के जरिए उत्तरी चीन के इलाकों में ले जाना चाहता है।

https://www.bharatkhabar.com/bravery-of-security-forces-in-pulwama-jammu-and-kashmir/

जिसकी वजह से भारत और चीन का विवाद बढ़ता ही जा रहा है।आगे भी ये ही हालत रहेंगे। क्योंकि भारत और चीन का विवाद आज का नहीं बल्कि 60 साल पुराना है जो आज नहीं सुलझ सका है।

Related posts

देहरादून में बारिश से बढ़ी ठंड, बर्फबारी के चलते बदरीनाथ- यमुनोत्री हाईवे राडी टॉप बंद

Rani Naqvi

युनानी इतिहासकार ने गीजा के ग्रेट पिरामिड में ढूंढा नया तथ्य

Breaking News

Mob Lynching: तबरेज की मौत हृदय गति रुकने की वजह से हुई, पुलिस ने हटाई हत्या की धारा

Trinath Mishra