featured धर्म

8 जनवरी 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Aaj Ka Panchang

 

मेष
आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको सेहत से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। दांपत्य जीवन के लिहाज से आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा और आपके रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा।

वृषभ
आपकी बात और काम का असर लोगों पर हो सकता है‌। लोग आपकी बातें सुनेंगे। परिवार वालों का पूरा समर्थन और सहयोग मिलेगा। दूर स्थान के लोगों से बातचीत होगी‌।

मिथुन
आज ऑफिस में आपको नए लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। वो आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। आज बच्चे माता-पिता की बात मानेंगे।

कर्क
आज का दिन कई मायनों में आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। किसी यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। दांपत्य जीवन में चले आ रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी।

सिंह
सामाजिक दायरे में आप बहुत सक्रिय और सफल भी हो सकते हैं। किसी भी कठिन परिस्थिति में कई लोग आपका साथ देने के लिए तैयार रहेंगे। ज्यादातर दोस्त आपके साथ हैं और आपका साथ निभाएंगे‌।

कन्या
आज कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होगा। शैक्षणिक कार्यों में आपका ज्यादा मन लगेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे।

तुला
आज का दिन आपके लिए थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। काम के सिलसिले में कहीं जाना पड़ सकता है। परिवार वाले आपसे क्रोधित हो सकते हैं। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा।

वृश्चिक
पद, वेतन या आपके अधिकार बढ़ सकते हैं। किसी नए स्थान पर जाने का योग है। नई चीज भी आप सीख सकते हैं। प्रेमी के साथ संबंधों और नजदीकी रिश्तों के मामलों में प्रगति होगी‌।

धनु
आज आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आप पूरा दिन खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। ऑफिस के किसी काम से की गई यात्रा से आपको बेहद लाभ होगा।

मकर
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। किसी महत्वपूर्ण नतीजे पर पहुंचेंगे। दांपत्य जीवन में सुखद नतीजे हासिल होंगे। आज किसी लंबी यात्रा पर जाने की सोचेंगे। जीवन साथी को साथ लेकर जाएंगे।

कुंभ
पुराने संबंधों को मजबूत करने में सफलता मिलेगी। कोई एक्स्ट्रा काम हाथ में लेने के पहले इस बात का जरूर ध्यान रखें कि आपको रोज की कुछ जिम्मेदारियां भी निभानी हैं‌। धन लाभ हो सकता है‌।

मीन
आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। करियर में आपको सफलता मिलेगी। आप किसी पारिवारिक समारोह में जायेंगे। वहां आपको देखकर कुछ लोग खुश होंगे।

Aaj Ka Panchang:

आज 8 जनवरी 2023 का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • तिथि- अष्टमी 06:33 PM तक उसके बाद नवमी
  • नक्षत्र-उत्तर भाद्रपद 11:24 AM तक उसके बाद रेवती
  • करण-बव और बालव
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • योग-परिघ
  • वार-शुक्रवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय-7:11 AM
  • सूर्यास्त–5:46 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय-12:00 PM,8 जनवरी
  • चन्द्रास्त-12:13 AM, 9 जनवरी
  • राहु काल 11:09 AM से 12:29 PM तक

Related posts

सलमान खान की ‘रेस 3’ 10वें दिन हुई पीछे, नहीं तोड़ पाई फिल्मों के रिकॉर्ड

mohini kushwaha

जम्मू कश्मीर: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, लश्कर कमांडर एजाज उर्फ अबु हुरैरा समेत 3 आतंकी ढेर

pratiyush chaubey

आपस में टकराईं राम रहीम के काफिले की गाड़ियां, सड़क पर लेटे समर्थक

Pradeep sharma