featured धर्म

8 अप्रैल 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Rashifal: 8 अप्रैल 2023 को शनिवार है। शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से शनि देव की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
आज परिवारजनों के साथ समय सुखपूर्वक व्यतीत होगा। लंबे समय से चल रहा प्रॉपर्टी से जुड़ा विवाद सुलझेगा। क्रोध को अपने ऊपर हावी न होने दें। अपने आत्मविश्वास का लाभ उठाएं। गलत फैसले लेने से बचें।

वृषभ
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में जबरदस्त सफलता मिलेगी।  नौकरी के सिलसिले में भी परिणाम अच्छे रहेंगे। लव लाइफ सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा।

मिथुन
आज व्यापारिक यात्राओं से बचें। आज घर के किसी काम की गति धीमी हो सकती है। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। उनका पूरा सहयोग आपको मिलेगा।

कर्क
आज का दिन परिवार के लोगों के साथ अच्छा बीतेगा। यह पुरानी यादों को दिमाग में जिंदा रखते हुए दोस्ती को पुनर्जीवित करने का समय है। अगर कहीं बाहर जाने का प्लान है तो आखिरी वक्त पर टल सकता है।

सिंह
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार पर ध्यान देंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। विरोधियों से सावधान रहें, सेहत थोड़ी कमजोर हो सकती है। बेवजह किसी से उलझना आपके लिए कष्टकारी रहेगा।

कन्या
आज आपको अचानक धन लाभ होगा। आपकी कई योजनाएं समय से पूरी होंगी। परिवार में सभी खुश रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको जल्द ही सफलता मिलेगी। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नए कदम उठाएंगे।

तुला
आज मानसिक संतुलन बनाए रखें। करियर और प्रोफेशन के लिए समय सामान्य है। दोस्तों के साथ शाम बिताना तो दिलचस्प रहेगा ही, साथ में छुट्टियां बिताने की योजना पर भी चर्चा हो सकती है। छात्र सावधान रहें।

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापारियों के लिए दिन बहुत ही खास रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। आपकी कार्यकुशलता आपके लिए फायदे का सौदा लेकर आएगी।

धनु
आज किसी कार्य के लिए बनाई गई योजना सफल होगी। इस राशि के साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आप अपने करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। जीवनसाथी की सलाह किसी काम में फायदेमंद रहेगी।

मकर
आज आप अपने जीवन को लेकर कुछ तनाव में रहेंगे। तनाव कम करने के लिए आपको अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाना चाहिए। आपके बच्चे किसी महत्वपूर्ण बात पर आपकी राय लेंगे।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। खर्चे जरूर होंगे लेकिन फिर भी अन्य दिनों की तुलना में कम ही होंगे। आमदनी में थोड़ी वृद्धि होगी जिससे आप प्रसन्न भी रहेंगे। कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

मीन
आज आपको परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना चाहिए। निवेश के मामले में आज आपको कोई अच्छी सलाह मिलेगी। रोजमर्रा के कामों से आपको फायदा होगा।

Aaj Ka Panchang: आज 08 अप्रैल 2023 शनिवार का दिन है। बैशाख मास की कृष्ण पक्ष द्वितीया 10:10 AM तक उसके बाद तृतीया है । सूर्य – मीन राशि, योग- वज्र योग 11:58 PM तक, उसके बाद सिद्धि योग, करण-गर 10:11 AM तक, बाद वणिज 09:56 PM तक, बाद विष्टि है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 08 अप्रैल का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1945 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2080
  • तिथि द्वितीया 10:10 AM तक उसके बाद तृतीया
  • नक्षत्र-स्वाती 01:59 PM तक उसके बाद विशाखा
  • करण -वणिज और विष्टि
  • पक्ष- कृष्ण पक्ष
  • योग-सिद्धि
  • वार-शनिवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- 6:16 AM
  • सूर्यास्त– 6:40 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 8:54 PM 8 अप्रैल
  • चन्द्रास्त-8:06 AM 9 अप्रैल
  • राहु काल – 09:22 AM से 10:55 AM तक

Related posts

काबुल में लगातार बिगड़ रहे हालात, गैर जरूरी कर्मचारियों को वापस लाएगा भारत

Rahul

…तो क्या योगी बुझा पाएंगे बुंदेलखण्ड की प्यास

kumari ashu

नितिन गडकरी ने राजमार्गों के आसपास पेड़ लगाने और रखरखाव करने का आग्रह किया

bharatkhabar