featured धर्म

6 मई 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Aaj ka rashifal

Aaj Ka Rashifal: 06 मई 2023 को शनिवार है. शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से शनि देव की पूजा- अर्चना की जाती है. आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। हालांकि नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप बहुत सोचते हैं पर उस पर अमल नहीं करते। इस पर ध्यान दें। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।

वृषभ
शांति से फैसले लें जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं। अपनी सोच को बदलें तो लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।

मिथुन
आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट सम्बन्धित रोग संभव है। समय कम है, काम ज्यादा, मन लगाकर अपने कार्य में लग जाएं। सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।

कर्क
फालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। शान्ति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्त्रोत्र में वृद्धि के आसार हैं। पुराने निवेश से लाभ होगा।

सिंह
कार्य की अधिकता के कारण जरूरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे। उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। शनिवार को दानपुण्य से मन को शांति मिलेगी।

कन्या
अपने वाकचातुर्य से कार्य बना लेंगे। व्यापार व्यवसाय में यश कीर्ति में वृद्धि होगी। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव है। समय पर कार्य करना सीखें।

तुला
वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदलें न की दूसरों को बदलने की कोशिश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। इष्ट आराधन सहायक होगी।

वृश्चिक
संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव है। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। अन्यथा नुकसान हो सकता है।

धनु
व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। स्वस्थ रहें, मस्त रहें। व्यर्थ चिंता छोड़ दें। खाद्य पदार्थ के व्यापार से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ठ है। समय रहते पूंजी निवेश कर दें। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।

मकर
आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है। इसका लाभ लें, पारिवारिकजनों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।

कुम्भ
धनकोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्म विश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रहीं हैं। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।

मीन
लम्बे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। ज्यादा घमंड से नुकसान आप को ही है।

Aaj Ka Panchang: आज 6 मई 2023 शनिवार , का दिन है। ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष पूर्णिमा तिथि 11:03 PM तक उपरांत प्रतिपदा है । सूर्य – मीन राशि, योग-व्यातीपात योग 07:30 AM तक, उसके बाद वरीयान योग 05:21 AM तक, उसके बाद परिघ योग, करण- बालव 10:31 AM तक, बाद कौलव 09:52 PM तक, बाद तैतिल है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 6 मई का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080, शक संवत 1945 (शोभकृत संवत्सर), बैशाख
  • शक सम्वत- 1945 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2080
  • तिथि- पूर्णिमा तिथि 11:03 PM तक उपरांत प्रतिपदा
  • नक्षत्र- स्वाति 09:39 PM तक उपरांत विशाखा
  • करण कौलव और तैतिल
  • पक्ष- कृष्ण पक्ष
  • योग-वरीयान
  • वार- शनिवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- 5:54 AM
  • सूर्यास्त– 6:52 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 7:44 PM 6 मई
  • चन्द्रास्त- 6:47 AM 7 मई
  • राहु काल 09:09 AM से 10:46 AM तक

Related posts

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को इस राशि के लोगों को हो सकता है फायदा, जानें अपना राशिफल

Rahul

राजनाथ सिहं ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर हादसे पर जताया दुख

Pradeep sharma

जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ डिनर करेंगी वसुंधरा राजे

Rani Naqvi