featured बिज़नेस

Go First Flights Cancelled: गो फर्स्ट ने 12 मई तक अपनी सभी उड़ानें की रद्द

99948820 Go First Flights Cancelled: गो फर्स्ट ने 12 मई तक अपनी सभी उड़ानें की रद्द

Go First Flights Cancelled: वित्तीय संकट से गुजर रही एयरलाइंस कंपनी गो फर्स्ट ने 12 मई तक अपनी सभी उड़ानें रद्द करने का फैसला किया है। कंपनी ने शुक्रवार रात इस बारे में जानकारी दी है।

ये भी पढ़ें :-

6 मई 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

ट्वीट के जरिए दी जानकारी
यात्रियों को सस्ती एयर सर्विस देने वाली कंपनी गो फर्स्ट ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ऑपरेशनल संबंधित दिक्कतों के कारण कंपनी ने अपनी सभी फ्लाइट्स को 12 मई तक के लिए रद्द कर दिया है। वाडिया ग्रुप की कंपनी ने यात्रियों को टिकट रिफंड संबंधित जानकारी भी दी।

गो फर्स्ट ने कहा कि प्रभावित यात्रियों का पूरा पैसा जल्द ही वापस कर दिया जाए।. इससे पहले कंपनी ने अपनी सभी फ्लाइट को 2 और 3 मई तक के लिए रद्द किया था, जिसे बढ़ाकर 9 मई कर दिया गया था। अब इस अवधि को 12 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

फ्लाइट की टिकट की बिक्री पर 15 मई तक रोक
वहीं, विमानन नियामक डीजीसीए ने जानकारी दी थी कि एयरलाइन ने 15 मई तक की सभी फ्लाइट की टिकट की बिक्री पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही DGCA ने कंपनी को आदेश दिया है कि वह नियम के मुताबिक सभी यात्रियों के पैसे जल्द से जल्द रिफंड करें।

Related posts

वाराणसी और गाजीपुर दौरे पर आज जाएंगे पीएम मोदी, कार्यक्रम में राजभर नहीं लेगें हिस्सा

Ankit Tripathi

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नेतन्याहू की बात सुनकर हंसी से लोट-पोट हुए लोग

Pradeep sharma

असम तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष द्विपेन पाठक ने पार्टी से दिया इस्तीफा

rituraj