featured धर्म

5 मई 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

aaj ka panchang

Aaj Ka Rashifal: 5 मई 2023 को शुक्रवार है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
मन शान्त रहेगा। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। व्यर्थ के झगड़ों से बचें। माता का सानिध्य मिलेगा। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। संचित धन में कमी आ सकती है।

वृष
आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मन परेशान रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है।

मिथुन
मन शान्त रहेगा। सन्तान के स्वास्थ का ध्यान रखें। खर्च अधिक रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी मिल सकती है। आशा-निराशा के भाव मन में रहेंगे। अफसरों से मतभेद हो सकते हैं।

कर्क
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन को शान्त रखने के लिए प्रयास करें। माता-पिता का साथ रहेगा। कारोबार से आय में वृद्धि होगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। संबंधों में सुधार आएगा।

सिंह
नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा।

कन्या
धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। सन्तान के दायित्व की पूर्ति होगी।

तुला
आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। क्रोध से बचें। कारोबार के प्रति सचेत रहें। कठिनाइयां आ सकती हैं। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। क्रोध की अधिकता रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं।

वृश्चिक
पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। विदेश गमन हो सकता है। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं।

धनु
मानसिक शान्ति रहेगी। परिवार में क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। कारोबार पर ध्यान दें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। आलस्य की अधिकता रहेगी। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

मकर
कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी आएगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे।

कुंभ
व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता का साथ रहेगा। क्रोध की अधिकता हो सकती है। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा।

मीन
वाणी में मधुरता रहेगी, परन्तु क्रोध से बचें। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। वाणी में सौम्यता रहेगी। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा।

Aaj Ka Panchang: आज 5 मई 2023 शुक्रवार, का दिन है। बैशाख मास की शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि 11:03 PM तक उपरांत प्रतिपदा है । सूर्य – मीन राशि, योग-सिद्धि योग 09:16 AM तक, उसके बाद व्यातीपात योग , करण- विष्टि 11:28 AM तक, बाद बव 11:04 PM तक, बाद बालव है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 5 मई का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1945 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2080
  • तिथि- पूर्णिमा तिथि 11:03 PM तक उपरांत प्रतिपदा
  • नक्षत्र- स्वाति 09:39 PM तक उपरांत विशाखा
  • करण बव और बालव
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • योग- व्यातीपात
  • वार- शुक्रवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- 5:55 AM
  • सूर्यास्त– 6:52 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 6:42 PM 5 मई
  • चन्द्रास्त- 6:02 AM 6 मई
  • राहु काल 10:46 AM से 12:23 PM तक

Related posts

J&K में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी स्नाइपर की गोलीबारी में एक सैनिक घायल

Rani Naqvi

मुंबई मामला: शिवसेना कार्यकर्ताओं पर लगा डॉक्टरों को पीटने का आरोप

Pradeep sharma

पासिंग आउट परेड की पूर्व संध्या पर भारतीय सैन्य अकादमी में हुआ भव्य लाइट एंड साउंड प्रोग्राम

mahesh yadav