featured देश राज्य

J&K में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी स्नाइपर की गोलीबारी में एक सैनिक घायल

09 63 J&K में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी स्नाइपर की गोलीबारी में एक सैनिक घायल

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी स्नाइपर की गोलीबारी में एक सैनिक घायल हो गया। अधिकारी ने बताया कि घटना बीते शुक्रवार शाम की है। सैनिक अखनूर सेक्टर के खौर इलाके में अग्रिम चौकी पर तैनात था। उन्होंने बताया कि उसे शरीर के ऊपरी हिस्से में एक गोली लगी है। स्थानीय सैन्य अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उसे उधमपुर के ‘कमांड हॉस्पिटल’ भेज दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि कथित तौर पर वह एक पाकिस्तानी स्नाइपर की गोलीबारी में घायल हुआ है।

 

09 63 J&K में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी स्नाइपर की गोलीबारी में एक सैनिक घायल

 

बता दें कि नियंत्रण रेखा पर इस सप्ताह इस तरह की यह दूसरी घटना है। सात जुलाई को भी रजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तानी स्नाइपर की गोलीबारी में सेना का एक जवान घायल हो गया था। पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर इस साल 1,250 से अधिक बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया, जिसमें 24 सुरक्षा कर्मियों सहित कम से कम 52 लोग मारे गए हैं और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं, जिनमें से ज्यादातर असैन्य नागरिक हैं।

Related posts

दुर्लभ जीका वायरस से संक्रमित एयरफोर्स कर्मी के परिवार के सदस्यों समेत सम्पर्क में आए 22 लोगों के लिए गए सैंपल

Rani Naqvi

अल्मोड़ा: भारी बारिश और बाढ़ के कहर के बाद महंगाई की मार, मार्ग बंद होने से जरूरी सामान की किल्लत, परेशान हुए लोग

Saurabh

प्रणब मुखर्जी ने कहा : भारतीय सुरक्षा चुनौतियां परंपरागत सीमाओं से परे

shipra saxena