featured धर्म

30 जुलाई 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Rashifal: 30 जुलाई 2023 को रविवार है। रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से सूर्यदेव की पूजा- अर्चना की जाती है। तो आइए जानते हैं आज का राशिफल…..

मेष
आज आप अपने को बहुत सुखद महसूस करेंगे। मन अध्यात्म की ओर झुका रहेगा। आप कोई नया कार्यक्षेत्र आज चुन सकते हैं। नौकरी आदि में अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा।

वृषभ
आज आपका मन कुछ अशांत रहेगा। किसी अपने के कारण आपका मन दुखी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके हित में नहीं होगा। परिवार के वाद-विवाद से दूर रहें।

मिथुन
आज के दिन आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपको अपने कार्य क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।

कर्क
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आपकी पत्नी आपको कोई खुशखबरी दे सकती है। परिवार में माहौल बहुत अच्छा रहेगा।

सिंह
स्वास्थ्य को लेकर आज कुछ परेशान रह सकते हैं। जिस करण आपको हॉस्पिटल आदि भी जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप संभल कर रहें। पत्नी से संबंध मधुर होंगे।

कन्या
आज आप कहीं बाहर दोस्तों से मिलने जा सकते हैं। हो सकता है अपने दोस्तों के साथ आप कहीं बाहर किसी टूर का प्लान बना सकते हैं। परिवार में आप किसी अपने का दुखद समाचार सुन सकते हैं।

तुला
आज का दिन आप थोड़ा संभल कर रहें। किसी को सलाह देना आज आपको भारी पड़ सकता है। इसलिए ऐसी स्थिति से बचें। आज आप कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक
आज आप कहीं कोई बड़ा निवेश करने का प्लान कर सकते हैं। पत्नी और बच्चों की सलाह कर आज आप अपने लिए नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर कुछ समस्या परिवार में बनी रहेगी।

धनु
आज का दिन आप वाहन आदि को चलाने में सावधानी बरतें, नहीं तो कोई दुर्घटना की संभावना बन सकती है। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।

मकर
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ परेशान रह सकते हैं। आपका मन अशांत रहेगा। परिवारिक समस्याओं के चलते आज आप कोई डिसीजन ले सकते हैं।

कुंभ
आज आपका कार्य जो अधूरा पड़ा है उसे पूरा होने से आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आप अपने किसी परिचित से आज मिल सकते हैं। परिवार के लोगों का आप के प्रति झुकाव बढ़ सकता है।

मीन
आप किसी काम को करने के लिए आज अत्यंत आतुर दिखाई देंगे, जिस कारण आपका काम बिगड़ सकता है। आज आपका आर्थिक तौर से नुकसान हो सकता है।

Aaj Ka Panchang: आज 30 जुलाई 2023 रविवार का दिन है। सावन मास (sawan Month) की शुक्ल पक्ष द्वादशी 10:34 AM तक उसके बाद त्रयोदशी । सूर्य -सूर्य कर्क राशि पर है,, योग-इन्द्र योग 06:33 AM तक, उसके बाद वैधृति योग 03:01 AM तक, उसके बाद विष्कुम्भ योग, करण – बालव 10:34 AM तक, बाद कौलव 09:04 PM तक, बाद तैतिल है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 30 जुलाई का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1945 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2080
  • तिथि- एकादशी 01:05 PM तक उसके बाद द्वादशी
  • नक्षत्र-ज्येष्ठा 11:35 PM तक उसके बाद मूल
  • करण-कौलवऔर तैतिल
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • योग- वैधृति
  • वार-रविवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- 6:00 AM
  • सूर्यास्त– 7:06 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 5:10 PM 30 जुलाई
  • चन्द्रास्त- 3:52 AM 31 जुलाई
  • राहु काल-05:28 PM से 07:06 PM तक

Related posts

मध्य प्रदेश: कांग्रेस ने घोषित किए 155 विधानसभा उम्मीदवारों के नाम, यहां देखें पूरी लिस्ट

mahesh yadav

आतंकियों को हर हाल में जवाब देने के लिए तैयार भारतीय सेना: निर्मला सीतारमण

Rani Naqvi

चुनाव जीतने के लिए झूठ बोल रहे हैं पीएम मोदी: अहमद पटेल

Rani Naqvi