featured धर्म

3 मार्च 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Aaj ka Rashifal horoscope of 2 may 2021 3 मार्च 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Aaj Ka Rashifal: 3 मार्च 2023 को शुक्रवार है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
आप हर समस्या को या तो बात करके या कार्रवाई करके हल करना चाहते हैं। हालांकि आपको सबसे पहले अपनी भावनाओं को पूरी तरह समझ लेना चाहिए।  धैर्य रखें और प्रयास करते रहें।

वृषभ
कल आपको प्रेम और स्नेह की आवश्यकता पड़ सकती है। आप अपने आसपास रहने वाले चापलूसों से घिर चुके हैं। इसलिए उनसे सावधान रहें। अपनी प्रशंसा के साथ-साथ आलोचना सुनने के लिए भी खुद को तैयार रखें।

मिथुन
आपके लिए दूसरे लोगों के साथ घुलना-मिलना मुश्किल हो सकता है। जमीन पर टिके रहने का प्रयास करें और अपने आपको साधारण बनाए रखें।  अपने पार्टनर के साथ खुल कर बात करें और समस्या का समाधान निकालें।

कर्क
आपका पॉजिटिव एटीट्यूड दूसरे लोगों के बीच आपकी पहचान बनाएगा। वर्कलोड के कारण तनाव बढ़ सकता है। आप असुरक्षित अनुभव कर सकते हैं। भावनात्मक पोषण के लिए शराब या भोजन की ओर रुख कर सकते हैं।

सिंह
सिंह राशि वालों को अपनी इच्छाओं को व्यक्त करने में परेशानी हो सकती है। आपके लिए अपने आप को अभिव्यक्त करना मुश्किल हो सकता है। कठिन समय में आपको विनम्र होने की आवश्यकता है और लोगों के साथ प्रेम और शांति से पेश आएं।

कन्या
आप इमोशनल रूप से बैचेन और असुरक्षित अनुभव करेंगे। अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का दूसरा तरीका खोजें। आप अपनी हॉबीज का सहारा ले सकते हैं। किसी से बात कर सकते हैं या फिर ऐसा कुछ कर सकते हैं।

तुला
अपनी कल्पनाओं को साकार रूप में लाने के लिए आपको काफी प्रयास करने होंगे। खान-पान का ध्यान रखें। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अपना और अपने साथी का ख्याल रखते हुए अपने प्यार का इज़हार करें।

वृश्चिक
रोमांटिक रिश्ते में आप खुद को असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। चुप रहना ठीक है, लेकिन यह महत्वपूर्ण है कि खुद को अलग न किया जाए। अपने आपको मुखर रूप से दूसरों के सामने अभिव्यक्त करना सीखें। जो सही है, उसके साथ खड़ा होना सीखें। जीवन में आगे बढ़ने के लिए यही तरीका काम आएगा।

धनु
आपका स्वास्थ्य काफी हद तक पर्याप्त नींद लेने और स्वस्थ, संतुलित आहार खाने पर निर्भर करता है। बाहर कुछ भी खाने-पीने से बचें। कॅरियर के मामले में लाइफ में कोई बड़ा टर्निंग प्वाइंट सामने आएगा। ध्यान रखें कि आपका भाग्य आपके ही हाथों में है।

मकर
इस राशि के जातकों का मूड कल अच्छा रहेगा। रिश्तों में तनाव हो सकता है। आप अभी रोमांटिक संबंध बनाने में सक्षम न हों। खुद के और अपने पार्टनर के लिए समय निकालकर आप और अधिक प्यार दिखा पाएंगे।

कुंभ
किसी पुराने मित्र से जान-पहचान होगी। लाइफ पार्टनर का सहयोग आपको कॅरियर की बुलंदियों पर ले जाएगा। परिवार के सहयोग से कोई नया प्रोजेक्ट स्टार्ट हो सकता है। किसी दूसरे से कुछ पाने की उम्मीद न करें।

मीन
आज का दिन सावधानी रखने का दिन है। कोई अपना ही आपको धोखा दे सकता है। अपने सीक्रेट्स दूसरों के साथ शेयर न करें। जॉब करते हैं तो प्रमोशन और इंक्रीमेंट होने के योग बन रहे हैं।

Aaj Ka Panchang: आज 3 मार्च 2023 शुक्रवार का दिन है। फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष एकादशी 09:11 AM तक उसके बाद द्वादशी है । सूर्य – कुंभ राशि में प्रवेश योग-सौभाग्य योग 06:44 PM तक, उसके बाद शोभन योग, करण -करण विष्टि 09:11 AM तक, बाद बव 10:28 PM तक, बाद बालव है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 3 मार्च का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • तिथि-एकादशी 09:11 AM तक उसके बाद द्वादशी
  • नक्षत्र-पुनर्वसु 03:43 PM तक उसके बाद पुष्य
  • करण-वणिज और विष्टि
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • योग- शोभन
  • वार-शुक्रवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय-6:50 AM
  • सूर्यास्त–6:26 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 03 2:57 PM ,3 मार्च
  • चन्द्रास्त-4:55 AM, 4 मार्च
  • राहु काल -11:12 AM से 12:39 PM तक

Related posts

बिहार में नई सरकार बनाने को लेकर राज्यपाल से मुलाकात करेंगे तेजस्वी यादव

mohini kushwaha

मुंबई के घाटकोपर में बड़ा विमान हादसा, 5 लोगों की मौत

Rani Naqvi

संगम नगरी पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, हनुमान जी की पूजा-अर्चना  

Ankit Tripathi