featured धर्म

3 जनवरी 2023 का राशिफल, आइए जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

aaj k rashifal

Aaj Ka Rashifal: 3 जनवरी 2023 को मंगलवार है। मंगलवार का दिन बजरंग बली को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से हनुमान जी की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
आज आपकी सेहत पहले से ज्यादा अच्छी रहेगी। पार्टनर को आपकी मदद से फायदा हो सकता है। प्रेमी से कोई गिफ्ट मिल सकता है। आप आज के दिन का भरपूर लुत्फ़ लेंगे।

वृषभ
आशावादी बनें और अपने उजले पक्ष को देखें। आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाज़े खोल सकती हैं। बुज़ुर्ग रिश्तेदार अपनी बेवजह मांगों से आपको परेशान कर सकते हैं।

मिथुन
अपने कॉन्टैक्ट मजबूत करने का समय है। आज शांत रहें। अपने तन और मन पर ध्यान दें। आज आपको मौज-मस्ती के साथ कुछ नया सीखने का भी मौका मिल सकता है।

कर्क
कर्क राशि को घर और संपत्ति से जुडे़ कार्यों में संभलकर चलने की सलाह है। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए काम या जिम्मेदारियां मिलने की संभावनाएं हैं। किसी खास इंसान से आप अपने मन की बातें शेयर करेंगे।

सिंह
लाभ लेने के लिए बड़ों को अपनी अतिरिक्त ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करना चाहिए। आप अच्छा पैसा बना सकते हैं। आज आपके किसी काम की वजह से बहुत झुंझलाहट महसूस करेगा।

कन्या
किसी नए काम की शुरूआत हो सकती है। पुराने रुके काम फिर से शुरू हो जाए। ऑफिस में आपको एक्स्ट्रा जिम्मेदारी मिल सकती है। दूसरों की मदद करेंगेय़ उसके लिए आपको कुछ एक्स्ट्रा कोशिश करनी पड़ेतो कर लें।

तुला
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको नये लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। किसी भी काम में बड़ों की सलाह लेना बेहतर होगा। आपको अपना ध्यान भटकाने से बचना चाहिए।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि वाले माता-पिता की मदद से आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। आप को दूसरों को ठेस पहुंचाने जैसी बातों से दूर रहना चाहिए। अपने माता-पिता से समर्थन प्राप्त करना आपको कुछ राहत प्रदान कर सकता है।

धनु
आपका व्यक्तित्व आज इत्र की तरह महकेगा और सबको आकर्षित करेगा। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। आपको आश्चर्य में डालते हुए आपके बचाव में आपका भाई आगे आएगा।

मकर
कुछ रोचक और नए अवसर आज आपको मिल सकते हैं। आपकी ही राशि में चंद्रमा रहेगा। नई शुरुआत करनी होगी। आत्मविश्वास से काम करें। नकारात्मक विचारों पर ध्यान न दें। ज्यादातर परेशानियां समय के साथ सुलझ सकती है।

कुंभ
आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। आपको सबका पूरा साथ मिलेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा।

मीन
मीन राशि वालों के कारोबार में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आपको खूब धन लाभ होगा। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आपको कठिन परिश्रम करना होगा। सहकर्मियों का भी भरपूर सहयोग मिलेगा।

Aaj Ka Panchang: आज 3 जनवरी 2023 मंगलवा का दिन है। पौष मास की शुक्ल पक्ष द्वादशी 10:01 PM तक उसके बाद त्रयोदशी है । सूर्य धनु राशि में प्रवेश योग-शुभ , करण -बालव और कौलव मास है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 3 जनवरी का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • तिथि-द्वादशी 10:01 PM तक उसके बाद त्रयोदशी
  • नक्षत्र-कृत्तिका 04:26 PM तक उसके बाद रोहिणी
  • करण- बालव और कौलव
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • योग-शुभ
  • वार- मंगलवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय-7:12 AM
  • सूर्यास्त–5:49 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय-2:59 PM, ,3 जनवरी
  • चन्द्रास्त- 4:52 AM,4 जनवरी
  • राहु काल – 03:10 PM से 04:30 PM तक

Related posts

हालात सुधरने के बाद भी नहीं सुधरी ट्रेनो की चाल, अभी भी हो रही देरी

Rani Naqvi

माता ब्रह्मचारिणी को चीनी का अपर्ण कर पाएं दीर्घायु होने का आशीष

piyush shukla

दिग्गज मुक्केबाज डिंको सिंह का निधन, पीएम समेत कई लोगों ने जताया दुख

pratiyush chaubey