featured खेल देश

दिग्गज मुक्केबाज डिंको सिंह का निधन, पीएम समेत कई लोगों ने जताया दुख

dingko singh दिग्गज मुक्केबाज डिंको सिंह का निधन, पीएम समेत कई लोगों ने जताया दुख

42 वर्षीय दिग्गज मुक्केबाज डिंको सिंह का आज निधन हो गया। 1998 एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट डिंको सिंह लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। और 2017 से ही उनका इलाज चल रहा था। बता दें कि डिंको सिंह पिछले साल कोरोना की चपेट में भी आए थे। हालांकि उससे ठीक होकर वो जल्द घर लौट आए थे।

पीएम मोदी ने जताया दुख

वहीं उनकी मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा खेल सुपरस्टार डिंको सिंह ने एक उत्कृष्ट मुक्केबाज थे, जिन्होंने कई सम्मान हासिल किए थे। इसके साथ ही उन्होंने मुक्केबाजी की लोकप्रियता को आगे बढ़ाने में भी योगदान दिया था। पीएम ने कहा कि वो उनके निधन से दुखी हैं। और उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना, ओम शांति।

किरण रिजिजू ने दुःख प्रकट किया

केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने भी डिंको सिंह के निधन पर दुःख प्रकट किया। रिजिजू ने ट्वीट कर लिखा मैं डिंको सिंह के निधन से बहुत दुखी हूं। वह भारत के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाजों में से एक थे। डिंको के 1998 बैकॉक एशियाई खेलों में जीते गए स्वर्ण पदक ने भारत में मुक्केबाजी क्रांति को जन्म दिया। मैं शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

बॉक्सर डिंको सिंह का योगदान

पूर्व एशियन गेम्स मेडलिस्ट और दिग्गज बॉक्सर डिंको सिंह ने 1998 एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। उन्हें 1998 में अर्जुन पुरस्कार और 2013 में पद्म श्री से नवाजा गया था। बता दें वो मैरीकॉम और कई स्टार बॉक्सर के रोल मॉडल रहे।

Related posts

कोरोना ने ली महात्मा गांधी के परपोते की जान!

Hemant Jaiman

केन्द्रीय नेतृत्व के साथ सीएम खट्टर कर रहे हैं बराला का बचाव

piyush shukla

भारतीय शख्स के फोन से परेशान हुई पाक पुलिस, शख्स ने कहा ”जय हिंद” बोलो

Breaking News