featured धर्म

28 जून 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

Aaj ka panchang

Aaj Ka Rashifal: 28 जून 2023 को बुधवार है। बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। इन दिन विधि-विधान से गणेश जी की पूजा अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आप कोई नया काम शुरू न करें। व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती है। मन अशांत रहेगा। किसी अपने को आप खो सकते हैं। आपका किसी पुराना विवाद फिर से सामने आएगा।

वृषभ
आप आज कोई नया काम शुरू करें तो सावधानी बरतें। आपनों से मतभेद बढ़ सकते हैं। परिवार में माहौल अच्छा नहीं रहेगा। आप विरोधी वर्ग से सावधान रहें। कोई काम बिगड़ सकता है।

मिथुन
आज आप विरोधियों का सामना करेंगे। आपका अपने लोगों का सहयोग मिलेगा। आप किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं। कोई रूका हुआ काम पूरा होगा। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।

कर्क
आज आप संभलकर रहें। अपनो से वाद विवाद हो सकता है। आप वाणी पर संयम रखें, आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आप वाहन आदि संभालकर चलाएं। आप किसी काम में निवेश कर सकते हैं।

सिंह
आज आप नया काम शुरू कर रहे हैं तो लाभ होगा। नए काम में अपनो का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में हानि हो सकती है। पत्नी से वाद-विवाद होगा।

कन्या
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। वहीं व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।

तुला
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आपका रुका हुआ पुराना काम आज पूरा होगा।

वृश्चिक
आपका आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। कोई नया काम आज शुरू न करें। आपका मन अशांत रहेगा आज आपका स्वास्थ बिगड़ सकता है।

धनु
आज आप कोई वाद-विवाद में न पड़ें। वाणी पर संयम रखें। किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन आदि संभलकर कर चलाएं। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।

मकर
आपका कोई विशेष कार्य आज बिगड़ सकता है। आपका मन प्रसन्न रहेगा और आपनों का साथ मिलेगा। पत्नी से मतभेद दूर होंगे। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

कुंभ
आज आप यात्रा आदि पर जाएं तो सावधानी बरतें। पैसे आदि के लेनदेन में सतर्कता रखें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मित्रों से आर्थिक सहायता मिलेगी।

मीन
आज आप व्यर्थ के वाद-विवाद में फंस सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। कोई नया काम शुरू न करें। वाहन संभलकर चलाएं। व्यर्थ के काम में धन खर्च होगा। कोई बड़ा लेन-देन आज न करें।

Aaj Ka Panchang: आज 28 जून 2023 बुधवार का दिन है। ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष दशमी 03:18 AM, June 29 तक । सूर्य -सूर्य मिथुन राशि में है, योग- परिघ योग 06:08 AM तक, उसके बाद शिव योग 05:15 AM तकउसके बाद सिद्ध योग, करण- तैतिल 03:18 PM तक, बाद गर 03:19 AM तक, बाद वणिज है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 28 जून का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1945 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2080
  • तिथि- दशमी 03:18 AM, June 29 तक
  • नक्षत्र- चित्रा 04:01 PM तक उसके बाद स्वाती
  • करण- तैतिल औरगर
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • योग- शिव
  • वार- बुधवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- 5:47 AM
  • सूर्यास्त– 7:12 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 2:13 PM 28 जून
  • चन्द्रास्त- 1:50 AM, 29 जून
  • राहु काल 12:30 PM से 02:10 PM तक

Related posts

पीएम मोदी ने फिर की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ, कहा- सीएम योगी के प्रयासों से पीएम स्‍वनिधि योजना के क्रियान्‍वयन में यूपी अव्‍वल

Saurabh

Chaitra Navratri 2021: घोड़े पर सवार हो कर आ रही हैं देवी, जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और तिथियां !

Saurabh

दिल्ली के 5 सितारा होटल हयात के बाहर कपल को धमकाता और तमंचा लहराता दिखा पूर्व सांसद का बेटा

Rani Naqvi