featured धर्म

28 दिसंबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

aaj ka rashifal 3 28 दिसंबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Aaj Ka Rashifal: 28 दिसंबर 2022 का बुधवार है। बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। इन दिन विधि-विधान से गणेश जी की पूजा अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा. काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी परफॉर्मेंस में सुधार होगा। सीनियर आप से खुश रहेंगे। निजी जीवन में खुशी भरा दिन रहेगा। जीवनसाथी से रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा।

वृषभ
कोई रुका हुआ काम पूरा होने से आपको खुशी मिलेगी। शाम तक आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जाएगा। आसपास के लोग आपके व्यवहार से प्रसन्न होंगे।

मिथुन
जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में फायदा मिलेगा। ऐसा कोई सौदा आपके हाथ लग सकता है, जो आपको फायदा पहुंचाए। हल्के खर्चे होंगे। काम के सिलसिले में दिनमान सामान्य रहेगा, लेकिन ज्यादा भागदौड़ से बच कर रहे।

कर्क
पारिवारिक काम को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। कोई सहपाठी आपसे अपनी बात शेयर कर मदद की उम्मीद कर सकता है और आप उसकी मदद के लिए तैयार होंगे।

सिंह
परिवार में तनातनी का माहौल रहेगा, जिससे आप कुछ उदास होंगे। अच्छा खाना खाने का मन करेगा। निजी जीवन सामान्य रहेंगे। जीवन साथी से झगड़ा हो सकता है। प्रेम जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा।

कन्या
किसी नए प्रोजेक्ट के संबंध में मित्रों की सलाह फायदेमंद रहेगी। आर्थिक मामलों को लेकर कुछ लोग मददगार साबित होंगे। आपके दांपत्य जीवन में थोड़ी नोकझोक बनी रहेगी, लेकिन चिंता ना करे बात करें सब हो जायेगा।

तुला
खाने-पीने में परहेज न रखने से सेहत बिगड़ सकती है। मन में खुशी की भावना तो आएगी, लेकिन खुलकर जाहिर नहीं कर पाएंगे। निजी जीवन में इसकी कमी महसूस होगी। जीवन साथी से संबंध अच्छे रहेंगे।

वृश्चिक
आपसी विश्वास के सहारे आपके संबंधों में मजबूती आएगी। आपकी कोई इच्छा जो काफी समय से अधूरी थी वो पूरी हो सकती है। ऑफिस में अधिकारियों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इजाफा कर सकता है।

धनु
प्रॉपर्टी का लाभ मिलेगा. इनकम में बढ़ोतरी होगी। खर्चे भी होंगे। कुछ धार्मिक कामों पर भी खर्च होंगे। परिवार में धन की आवक होगी, जिससे आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी। सेहत में उतार चढ़ाव रहेगा।

मकर
आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी बेहतर होगा. आपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। कई दिनों से ऑफिस का पेंडिंग वर्क पूरा हो सकता है।

कुंभ
काम के सिलसिले में आज भागदौड़ से भरा दिन रहेगा। काफी व्यस्तता रहेगी, जिसकी वजह से आपके बीच मनमुटाव भी हो सकता है। फिर भी आपको अपने काम पर ध्यान देना होगा। घर में कुछ चुनौतियां आपका इंतजार करेंगी।

मीन
लोगों के बीच आपके काम की तारीफ हो सकती है। वहीं आर्थिक लाभ पाने के लिए आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। माता-पिता बच्चों को कहीं बाहर घुमाने ले जा सकते हैं। आप किसी नए कार्य को लेकर योजना भी बना सकते हैं।

Aaj Ka Panchang: आज 28 दिसंबर 2022 बुधवार का दिन है। पौष मास की शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि 08:44 PM तक उपरांत सप्तमी है । सूर्य धनु राशि में प्रवेश योग-व्यातीपात, करण -तैतिल और गर मास है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 28 दिसंबर का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • तिथि- षष्ठी तिथि 08:44 PM तक उपरांत सप्तमी
  • नक्षत्र- शतभिषा 12:46 PM तक उपरांत पूर्वभाद्रपदा
  • करण-तैतिल और गर
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • योग-व्यातीपात
  • वार-बुधवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय-7:10 AM
  • सूर्यास्त–5:45 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय-11:24 AM,28 दिसंबर
  • चन्द्रास्त-11:15 PM, 28 दिसंबर
  • राहु काल 12:28 PM से 01:47 PM तक

Related posts

यूपी विकास के नाम पर है खोखलाः राजनाथ सिंह

kumari ashu

डरा रहा कोरोना वायरस! दिवाली के बाद आंकड़ों में उछाल

Hemant Jaiman

पाक की बर्बरता और घाटी के हालातों की जानकारी PM मोदी को देंगे जेटली

shipra saxena