featured

पाक की बर्बरता और घाटी के हालातों की जानकारी PM मोदी को देंगे जेटली

arun jaitley with modi पाक की बर्बरता और घाटी के हालातों की जानकारी PM मोदी को देंगे जेटली

नई दिल्ली। सीजफायर और फिर पाकिस्तान की बर्बरता की जानकारी देने के लिए मंगलवार (2-5-17) को रक्षा मंत्री अरुण जेटली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तकरीबन 11:30 बजे मुलाकात करेंगे। इसके पहले जम्मू-कश्मीर के गर्वनर ए एन वोहरा ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर घाटी के हालातों के बारे में उनसे चर्चा की।

arun jaitley with modi पाक की बर्बरता और घाटी के हालातों की जानकारी PM मोदी को देंगे जेटली

बता दें कि पाकिस्तान ने पुंछ में सीजफायर का उल्लंघन किया था जिसमें दो जवान शहीद हो गए थे लेकिन कुछ देर बाद उनके पार्थिव शरीर से बर्बरता करने का मामला सामने आया जिसका सेना ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए उनकी दो पोस्च को तबाह कर दिया। हालांकि ये ऐसी पहली घटना नहीं है पिछले 6 महीनों में ऐसा तीसरी बार किया गया है। वहीं सोमवार (1-5-17) को ही घाटी पहुंचकर सेना अध्यक्ष ने सुरक्षा हालातों का जायजा लिया और घायल जवानों से अस्पताल मिलने भी गए।

सीजफायर में शहीद हुए जवानों के नाम प्रेम सागर और नायक सूबेदार परमजीत सिंह है। प्रेमसागर का शव दोपहर करीबन एक बजे दिल्ली पहुंचेगा और वहां यूपी के देवरिया ले जाया जाएगा। जबकि परमजीत सिंह पंजाब के तर-तारण के रहने वाले है।

जानिए क्या हुआ था जवानों के साथ?

पाकिस्तान ने सोमवार (1-5-17) 647 मुजाहिट बटालियन पर सुबह 8 30 बजे पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में भारतीय चौकियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु कर दी। इस दौरान भारतीय जवानों की एक टुकड़ी पर पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शनी टीम ने घात लगाकर हमला कर दिया। जिसमें दोनों जवान शहीद हो गए। लेकिन इसके बाज जवानों के सिर को कलम कर दिया। हालांकि इसके जवाब में भारतीय सेना ने उनकी दो पोस्टों को तबाह कर दिया है जिसमें 7 सैनिकों की मौत हो गई है।

Related posts

किसानों को कैसे मिलेगी कर्ज माफी?

rituraj

कमिश्नर ने दिए प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास निर्माण का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश

Rani Naqvi

शपथ समारोह के बाद बोले पीएम, त्रिपुरा के मतदाताओं ने इतिहास रच दिया

Vijay Shrer