featured धर्म

23 जुलाई 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Rashifal: 23 जुलाई 2023 को रविवार है। रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से सूर्यदेव की पूजा- अर्चना की जाती है। तो आइए जानते हैं आज का राशिफल…..

मेष
जो लोग आपके व्यवसाय में सहयोगी हैं, वे आज आपकी मदद कर सकते हैं और आपको इसका लाभ भी मिलेगा। उच्च शिक्षा के लिए निवेश कर सकते हैं। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।

वृषभ
चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-विचार कर ही लेना चाहिए। प्रतिद्वंद्वी बहुत सक्रिय रहेंगे, लेकिन वे आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। आप सामाजिक रूप से सक्रिय रहेंगे।

मिथुन
आज आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। बिजनेस पार्टनर से आपको अपने काम में पूरा सहयोग मिलेगा। घर में किसी विवाह समारोह का आयोजन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल रहेगी। इस दौरान आपकी मुलाकात किसी खास दोस्त से हो सकती है।

कर्क
आज आत्मविश्वास और आशा का दिन है। बातचीत और वाणी से आप लोगों पर प्रभाव डाल सकते हैं। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, लेकिन संतान को फिर भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी रहेगी।

सिंह
आपको सरकार से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिल सकता है, यदि आप समय रहते अवसर का पूरा उपयोग करते हैं, तो आपका पेशेवर जीवन आपको भविष्य में अत्यधिक लाभ प्रदान कर सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर भारी खर्च हो सकता है।

कन्या
आज आप कुछ नए विचारों के साथ आगे बढ़ेंगे। आपके विचार दूसरों को भी प्रभावित करेंगे। कुछ सामाजिक लोग आपसे जुड़ना चाहेंगे। आप किसी संस्था का हिस्सा भी बन सकते हैं। ऑफिस में आपका कद बढ़ेगा। आपको आर्थिक लाभ मिलेगा।

तुला
आज आपको विभिन्न क्षेत्रों से लाभ होने की संभावना है। आज कुछ चीजें, उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। यदि आप विद्यार्थी हैं तो अधिक मेहनत करें, अच्छे अंक प्राप्त होंगे।

वृश्चिक
इस अवधि में सोचे गए काम ज्यादा परिणाम नहीं दिखाएंगे, लेकिन परिणाम जो भी होंगे, सकारात्मक होंगे। आर्थिक लाभ पाने के लिए दिन शुभ है। नौकरीपेशा लोगों का कार्यस्थल पर किसी से झगड़ा हो सकता है।

धनु
आज आपका दिन लाभकारी रहेगा। ऑफिस की तरफ से आप किसी बिजनेस मीटिंग के लिए बाहर जा सकते हैं। आपकी मुलाकात अच्छी रहेगी, ग्राहक आपकी बातों से सहमत होंगे। लवमेट के साथ आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे।

मकर
आज परिवार और समाज में आपका महत्व बढ़ेगा। लोगों के प्रति मन में उठ रहे उतार-चढ़ाव को बेकाबू न होने दें। आपके काम की सराहना हो सकती है। आज आपको अपने लोगों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ
आपको नौकरी या काम से जुड़े कई नए विकल्प मिल सकते हैं। हालांकि, आपको जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना चाहिए। व्यावसायिक सन्दर्भ में आप कार्य विस्तार की योजनाओं को क्रियान्वित करने की पूरी कोशिश करेंगे।

मीन
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। संचार सेवा और इंटरनेट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। आपको किसी विदेशी कंपनी से नौकरी के लिए कॉल आ सकती है।

Aaj Ka Panchang: आज 23 जुलाई 2023 रविवार का दिन है। सावन मास की शुक्ल पक्ष पञ्चमी 11:44 AM तक उसके बाद षष्ठी है। सूर्य -सूर्य कर्क राशि पर है,, योग-परिघ योग 02:16 PM तक, उसके बाद शिव योग , करण – बालव 11:45 AM तक, बाद कौलव 12:47 AM तक, बाद तैतिल है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 23 जुलाई का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1945 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2080
  • तिथि- चतुर्थी 09:26 AM तक उसके बाद पञ्चमी
  • नक्षत्र-पूर्वाफाल्गुनी 04:58 PM तक उसके बाद उत्तराफाल्गुनी
  • करण-कौलव और तैतिल
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • योग- शिव
  • वार- रविवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- 5::57 AM
  • सूर्यास्त– 7:09 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 10:22 AM 23जुलाई
  • चन्द्रास्त-10:45 PM 23 जुलाई
  • राहु काल- 05:30 PM से 07:09 PM तक

Related posts

9 जनवरी 2022 का पंचांग: रेवती नक्षत्र आज, जानें आज का राहुकाल और शुभकाल

Neetu Rajbhar

रेल बजट की जगह किसान बजट पेश करे सरकार: राहुल

bharatkhabar

जिला पंचायत चुनावः गृहमंत्री और जेपी नड्डा ने दी बधाई, ट्वीट में लिखी ये खास बात

Shailendra Singh