featured धर्म

23 फरवरी 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

aaj ka panchang

Aaj Ka Rashifal: 23 फरवरी 2023 को गुरुवार है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है। जानिए आज का राशिफल…..

मेष
धन लाभ के योग बन सकते हैं। ऑफिस में सोच-समझकर ही फैसला लें। जीवनसाथी का साथ आपको मजबूत करेगा। आज स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करें, लाभ होगा।

वृषभ
किसी यात्रा में धन हानि हो सकती है। ऑफिस में अपने काम दूसरों पर ना थोपें। घर में मेहमान आ सकते हैं। मानसिक तनाव सेहत बिगाड़ सकता है। पैसों के लेन-देन में सतर्क रहें।

मिथुन
व्यर्थ का खर्च मुसीबत में डालेगा। नई नौकरी के लिए कॉल आ सकती है। परिवार के साथ घूमने का प्लान बनेगा। स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम हो सकती है। अनुभवी लोगों से विवाद ना करें।

कर्क 
रुका हुआ धन वापिस मिल सकता है। ऑफिस में आपका दिन अच्छा बीतेगा। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। बाहरी खान-पान से बचें, योग करें। किसी नई योजना में निवेश ना करें।

सिंह
धन आगमन के योग बनेंगे। ऑफिस के काम में आलस ना करें। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। नेगेटिविटी आपकी सेहत बिगाड़ सकती है। बड़े-बुजुर्गों का अपमान बिल्कुल ना करें।

कन्या
किसी पुराने निवेश से धन लाभ होगा। आपकी क्रिएटिविटी की तारीफ होगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां लौटेंगी। पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है। तेज गति से गाड़ी बिल्कुल ना चलाएं।

तुला
कोर्ट में धन से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। ऑफिस में सहकर्मी का साथ मिलेगा। विवाह का योग बन रहा है। किसी पुरानी बीमारी से निजात मिल सकती है। व्यर्थ का वाद-विवाद बिल्कुल ना करें।

वृश्चिक
प्रॉपर्टी डील धन लाभ कराएगी। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। बच्चों से शुभ समाचार मिल सकता है। ज्यादा घूमना सेहत बिगाड़ सकता है।

धनु
कारोबार में बड़ा निवेश धन लाभ देगा। ऑफिस में पेंडिंग काम निपटाने होंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। घुटने का दर्द परेशान कर सकता है।

मकर
लापरवाही धन हानि करा सकती है। नौकरी में ट्रांसफर के योग बनेंगे। पारिवारिक उलझनें बढ़ सकती हैं। गलत खान-पान सेहत बिगाड़ सकता है।

कुंभ
पार्टनरशिप के कारोबार में धन हानि होगी। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। आपके व्यवहार से रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। पीठ का दर्द आपको परेशान कर सकता है।

मीन
धन वृद्धि होगी, बचत भी कर पाएंगे। कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद ना करें। लंबे समय बाद माता-पिता से मुलाकात होगी। खान-पान पर ध्यान दें, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

Aaj Ka Panchang: आज 23 फरवरी 2023 गुरुवार(Thursday) का दिन है। फाल्गुन मास ( Falgun Month) की शुक्ल पक्ष चतुर्थी 01:33 AM, Feb 24 तक है । सूर्य- कुंभ राशि में प्रवेश योग-शुक्ल, करण –वणिज और विष्टि है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 23 फरवरी का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • तिथि- चतुर्थी 01:33 AM, Feb 24 तक
  • नक्षत्र-रेवती 03:44 AM, Feb 24 तक
  • करण-वणिज और विष्टि
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • योग- शुक्ल
  • वार-गुरुवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय-6:57 AM
  • सूर्यास्त–6:22 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय-9:02 AM,23 फरवरी
  • चन्द्रास्त- 9:43 PM, 23 फरवरी
  • राहु काल -02:06 PM से 03:31 PM तक

Related posts

राज्यसभा में 3 लेबर कोड बिल पास, सदन अनिश्चित काल के लिए स्थगित

Samar Khan

हरिद्वार कुंभ: अटल अखाड़े की निकली भव्य पेशवाई, स्वागत में हुई पुष्प वर्षा

Sachin Mishra

राम मंदिर बनाने के मुहूर्त को लेकर शुभ और अशुभ को लेकर क्यों मचा बवाल?

Rozy Ali