featured Uncategorized धर्म

2 अगस्त 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

aaj k rashifal

Aaj Ka Rashifal: 2 अगस्त 2023 को बुधवार है। बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। इन दिन विधि-विधान से गणेश जी की पूजा अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
आज बहुत सारा समय आत्ममन्थन में व्यतीत होगा। सोशल मीडिया में आप महत्वपूर्ण मुद्दों की चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं। व्यापार में कुछ कमी महसूस होगी। दाम्पत्य सम्बन्धों में निकटता बढ़ेगी।

वृषभ
नयी ऊर्जा का संचार होगा। बेहद मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जानें से बचे। गृहकार्यों में पूरा ध्यान नहीं दे पायेंगे। भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं।

मिथुन
ऑनलाइन का के दौरान विशेष सावधानी रखें। धैर्य में कमी होने के कारण महत्वपूर्ण अवसरों को खो सकते हैं। अपनी वाणी में नियन्त्रण रखने की आवश्यकता है।

कर्क
पुराने ऋणों को चुकाने के लिये दिन बहुत अच्छा है। घर के अनुभवी सदस्यों से राय अवश्य लें। फुटकर व्यापारियों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।

सिंह
कारोबारी साझेदारी होने के योग बन रहे हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को सावधानी पूर्वक बयानबाजी करनी चाहिये। समाज में आपको मान-सम्मान की चिन्ता रहेगी

कन्या
निजी जीवन में कठोर निर्णय लेने होंगे। आज पारिवारिक सुख और धन बढ़ेगा। आपकी वाणी पर संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।

तुला
व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। गले में इन्फेक्शन और जुकाम की समस्या हो सकती है। अनजान लोगों के साथ यात्रा पर न जाएं। किसी दीर्घकालिक लक्ष्य को लेकर आप प्लानिंग करेंगे। किसी को बिना माँगे राय न दें।

वृश्चिक
दुष्कर समझे जाने वाले काम को आसानी से कर लेंगे। आर्थिक परेशानी काफी हद तक दूर हो जायेगी। बुद्धिमान लोगों की सलाह पर विचार अवश्य करें।

धनु
आत्मविश्वास में कमीरहेगी। तनाव आपके ऊपर हावी हो सकता है। रकम उधार देने से आपको बचना चाहिये। पेट खराब होने की सम्भावना है। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा।

मकर
सभी काम समय पर पूरा कर लेंगे। पुराने मित्रों से अपेक्षित मदद मिलेगी। पति-पत्नी के मध्य आपसी सामंजस्य बहुत अच्छा रहेगा। रक्तचाप की समस्या से निजात मिल सकती है।

कुंभ
कई काम करने पड़ेंगे। बच्चों के ऊपर गर्व की अनुभूति होगी। दोस्तों पर आँख-मूंदकर विश्वास न करें। नींद पर्याप्त मात्रा में अवश्य लें। मानसिक अशान्ति के कारण एकाग्रता में कमी रहेगी।

मीन
साझेदारी वाले व्यवसाय में विशेष उन्नति की सम्भावना बन रही है। युवाओं को प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। दाम्पत्य जीवन काफी रोमांटिक रहेगा। आपको नयी जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं।

Aaj Ka Panchang: आज 2 अगस्त 2023 बुधवार का दिन है। सावन मास की कृष्ण पक्ष प्रतिपदा 08:05 PM तक उसके बाद द्वितीया । सूर्य -सूर्य मिथुन राशि में है, योग-आयुष्मान योग 02:33 PM तक, उसके बाद सौभाग्य योग , करण – बालव 10:03 AM तक, बाद कौलव 08:06 PM तक, बाद तैतिलहै, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 2 अगस्त का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1945 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2080
  • तिथि- प्रतिपदा 08:05 PM तक उसके बाद द्वितीया
  • नक्षत्र-श्रवण 12:58 PM तक उसके बाद धनिष्ठा
  • करण- बालव और कौलव,तैतिल
  • पक्ष- कृष्ण पक्ष
  • योग-सौभाग्य
  • वार- बुधवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय-6:01 AM
  • सूर्यास्त–7:04 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 8:00 PM, 2 अगस्त
  • चन्द्रास्त- 7:24 AM 3 अगस्त
  • राहु काल 12:33 PM से 02:10 PM तक

Related posts

17 दिसंबर को लखनऊ आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, निषाद रैली में होंगे शामिल

Rahul

कश्मीर मुद्दे पर हाफिज ने शरीफ को सुनाई खरी-खोटी

bharatkhabar

सरकार और संगठन के संयुक्त अभियान की होगी शुरुआत, 26 मार्च तक होगा आयोजन

Aditya Mishra