चुनावों से ठीक पहले अब चुनावी रैलियों का दौर भी शुरू हो गया है। सभी पार्टियां अपना दमखम दिखाने में लगी हैं।
यह भी पढ़े
लखनऊ: कांग्रेस के अलावा जनता के पास और कोई विकल्प नहीं, कांग्रेस सबसे बड़ी नेशनल पार्टी
17 दिसंबर को अमित शाह निषाद रैली में होंगे शामिल
आपको बता दें कि भाजपा की सहयोगी पार्टी निषाद पार्टी ने आगामी 17 दिसंबर को लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में सरकार बनाओ अधिकार पाओ सयुंक्त विशाल महारैली के आयोजन का ऐलान किया है। इस महारैली में भाजपा की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सहकारिता मंत्री शामिल होंगे। रैली की अध्यक्षता पॉलिटिकल गॉड फादर ऑफ फिशरमैन निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय कुमार निषाद करेंगे।
हो सकती है मछुआ आरक्षण के लिए घोषणा
निषाद पार्टी के नेताओं की मानें तो 17 दिसंबर को देश के गृह मंत्री अमित शाह, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य भाजपा पदाधिकारियों की मौजूदगी में बड़ी घोषणा हो सकती है। यह घोषणा मछुआ आरक्षण व समाज की आर्थिक सामाजिक व राजनैतिक आरक्षण की सौगात मिल सकती है।