featured धर्म

19 जून 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, और तिथि

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Rashifal: 19 जून 2023 को सोमवार है। सोमवार का दिन भोलेनाथ को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान शंकर की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने किसी परिचित का दुखद समाचार आपको मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। परिवार में अपनों से मतभेद बढ़ सकते हैं।

वृषभ
आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा, वहीं आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के योग बनेंगे। पत्नी से चल रहे मतभेद दूर होंगे।

मिथुन
आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी और आय के नए स्त्रोत बनेंगे। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है। पत्नी और बच्चों से संबंध मधुर होंगे।

कर्क
आज के दिन आप कहीं बाहर की यात्रा पर जाएं तो सावधानी बरतें। वाहन आदि से दुर्घटना का योग बन सकता है। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

सिंह
आज का दिन आप व्यर्थ की भागदौड़ में परेशान रह सकते हैं। परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज आप नया कार्य शुरू न करें। अपने पार्टनर से वाद-विवाद ना करें। परिवार में मांगलिक कार्य का आयोजन होगा।

कन्या
आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। अधिकारी वर्ग से आपके संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप बाहर की यात्रा आदि पर जा सकते हैं। परिवार में किसी अपने के व्यवहार से आपका मन दुखी हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। पत्नी से संबंध बिगड़ भी सकते हैं।

तुला
आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। घर में कोई नया मेहमान आ सकता है। आज आप अपने स्वास्थ्य में लाभ महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।

वृश्चिक
आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। किसी पारिवारिक लड़ाई झगड़े में आप उलझ सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ परेशान हो सकते हैं। पत्नी से मतभेद बढ़ेंगे। व्यापार-व्यवसाय में अपनों से नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाहन आदि चलाने में सावधानी बरतें।

धनु
आज का दिन आप नकारात्मक ऊर्जा से भरे हुए खुद को महसूस करेंगे। किसी अपने के दुर्व्यवहार से आपका मन अशांत रहेगा। आज आपके स्वास्थ्य में आप गिरावट महसूस करेंगे। परिवार में संपत्ति को लेकर भाई भतीजे से विवाद की स्थिति निर्मित होगी।

मकर
आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। मानसिक व शारीरिक तौर से आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नया वाहन खरीद सकते हैं।

कुंभ
आज का दिन आपका शानदार रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों का योग बनेगा। कोई नया मेहमान परिवार में आ सकता है। परिवार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा।

मीन
आज का दिन आप मानसिक तनाव या शारीरिक थकावट से परेशान रह सकते हैं। आज आप अपने किसी परिचित को खो देने के कारण दुखी रहेंगे। परिवार में अशांति का माहौल बना रहेगा। परिवार में अपनों से संबंध भी बिगड़ सकते हैं। वाहन आदि के चलाने में भी सतर्कता बरतें।

Aaj Ka Panchang: आज 19जून 2023 सोमवार का दिन है। ज्येष्ठ मास (Jyestha Month) की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा 11:25 AM तक उसके बाद द्वितीया है । सूर्य -सूर्य मिथुन राशि में है, योग- वृद्धि योग 01:15 AM तक, उसके बाद ध्रुव योग, करण- बव 11:25 AM तक, बाद बालव 12:14 AM तक, बाद कौलव है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 19 जून का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1945 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2080
  • तिथि- प्रतिपदा 11:25 AM तक उसके बाद द्वितीया
  • नक्षत्र- आर्द्रा 08:11 PM तक उसके बाद पुनर्वसु
  • करण- बालव और कौलव
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • योग- वृद्धि
  • वार- सोमवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- 5:45 AM
  • सूर्यास्त–7:10 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 56:19 AM 19 जून
  • चन्द्रास्त- 8:32 PM 19 जून

Related posts

सपना चौधरी का कार वाला इश्क, सोशल मीडिया पर खूब हो रहा है वायरल

mohini kushwaha

बीएसएफ जवानों ने 9 गोलियां चलाकर मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन

Rani Naqvi

सभी पार्टीयों ने नगर पालिका चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची की जारी, जानें किस वार्ड ने कौन लड़ेगा चुनाव

Trinath Mishra