featured धर्म

18 जनवरी 2023 का राशिफल, आइए जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

Aaj ka panchang

Aaj Ka Rashifal: आज 18 जनवरी 2023 को बुधवार है। बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। इन दिन विधि-विधान से गणेश जी की पूजा अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
आज का दिन उत्साह पूर्वक व्यतीत होगा। किसी नई चीज या योजना के लिए दिन बहुत अच्छा है। कहीं से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार में धन लाभ का प्रबल योग बनेगा।

वृषभ
आज का दिन आपके लिए बहुत ही खुशी भरा रहेगा। मानसिक रूप से आप प्रसन्न रहें। आज काम के सिलसिले में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

मिथुन
आज आपका दिन शानदार रहेगा। घर में स्वजनों का आना-जाना लगा रहेगा। इस राशि के छात्रों को करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपको दूसरे लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

कर्क
आज मन में विचारों की अधिकता के कारण कुछ अशांत रह सकते हैं। व्यवसाय में पिता का सहयोग प्राप्त होगा। आपके करीबी दोस्त की मदद आपको कोई फायदेमंद सौदा करने में मदद करेगी।

सिंह
आज का दिन आपके लिए अपने पुराने काम निपटाने के लिए बेहतर रहेगा।  काम के सिलसिले में आपका दिन बेहतर रहेगा और कारोबार से अच्छे मुनाफे की उम्मीद की जा सकती है।

कन्या
आज आपका दिन शानदार रहेगा। रुके हुए कार्यों में किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आपके मन में कुछ नए विचार आएंगे।

तुला
आस-पास के कुछ सकारात्मक बदलाव आपके जीवन को बेहतर बना सकते हैं। कुछ नए लोग भी आपके काम से जुड़ सकते हैं। कोई बड़ा काम करने की प्रबल इच्छा रहेगी।

वृश्चिक
अच्छे आर्थिक लाभ के योग हैं, इसलिए आगे बढ़ें और इसका स्वागत करें और कड़ी मेहनत करें। परिवार का पूरा सहयोग आपके साथ रहेगा। आर्थिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। यदि आप प्रेम संबंध में हैं तो भी दिन अनुकूल रहेगा।

धनु
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। रास्ते में किसी घनिष्ठ मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आप प्रसन्न रहेंगे। दफ्तर में बॉस आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपको अचानक कहीं से धन लाभ होगा।

मकर
आज शैक्षिक कार्यों में बेहतर परिणाम मिलेंगे. लेन-देन में जल्दबाजी न करें। कीमती सामान सुरक्षित रखें। बनते कार्यों में विघ्न आ सकते हैं। आज अपनी सोच सकारात्मक रखें।

कुंभ
एक साथ कई काम निपटाने में जल्दबाजी न करें, नहीं तो कोई भी काम नहीं बन पाएगा। जीवनसाथी के साथ विदेश यात्रा की संभावना बन सकती है। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव रहेगा।

मीन
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी खास व्यक्ति से आपको कोई बड़ा फायदा मिल सकता है। आपके कार्यों की सराहना हो सकती है। आपकी समस्याओं का समाधान हो सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

Aaj Ka Panchang: आज 18 जनवरी 2023 बुधवार का दिन है। माघ मास की कृष्ण पक्ष एकादशी 04:03 PM तक उसके बाद द्वादशी है । सूर्य – मकर राशि में प्रवेश योग-गण्ड, करण -विष्टि और बव है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 18 जनवरी का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • तिथि- एकादशी 04:03 PM तक उसके बाद द्वादशी
  • नक्षत्र-अनुराधा 05:23 PM तक उसके बाद ज्येष्ठा
  • करण- बालव और कौलव
  • पक्ष- कृष्ण पक्ष
  • योग-वृद्धि
  • वार-बुधवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय-7:14 AM
  • सूर्यास्त–5:58 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय-3:20 AM,18 जनवरी
  • चन्द्रास्त-2:19 PM,18 जनवरी
  • राहु काल -12:37 PM से 01:57 PM तक

Related posts

Almora: जिला अधिकारी ने विकास खण्ड हवलबाग की विकास योजनाओं का किया निरीक्षण

Rahul

तेल की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी, पेट्रोल 30 पैसे तो डीजल 20 पैसे हुआ सस्ता

mahesh yadav

आय से अधिक संपत्ति मामले में वीरभद्र और उनकी पत्नी को मिली राहत

lucknow bureua