featured धर्म

16 दिसंबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Rashifal: 16 दिसंबर 2022 को शुक्रवार है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
आज चन्द्रमा का इस राशि से पंचम गोचर शिक्षा में लाभ दे सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। दाम्पत्य जीवन सुंदर व आनंदमय रहेगा। मन में आलस्य व निष्क्रियता के भाव बने रहेंगे।

वृष
आज का दिन बिजनेस में नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। भावनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। आपके कार्य की प्रशंसा होगी।

मिथुन
चन्द्रमा का सिंह व गुरु का मीन गोचर राजनीतिज्ञों के लिए मंगलमय है। करियर में प्रगति होगी। दशम गुरु के कारण कर्म में सफलता आसान है। संतान के विवाह कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।

कर्क
इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का द्वितीय व शुक्र का खष्ठम गोचर आर्थिक विकास देगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। लव लाइफ में प्यार बना रहेगा। असत्य मत बोलें।

सिंह
आज चन्द्रमा इसी राशि में हैं। गुरु मीन में है। इस राशि का स्वामी सूर्य पिता के आशीर्वाद से सुंदर फल देता है। छात्र करियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। राजनीति में सफलता मिलेगी।

कन्या
सूर्य अब धनु में गोचर कर रहे हैं। चन्द्रमा का द्वादश व सप्तम गुरु छात्रों के लिए अनुकूल हैं। आध्यात्मिक सुख से प्रसन्नता होगी। व्यवसाय में चतुर्थ शुक्र आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है।

तुला
चन्द्रमा एकादश व सूर्य इसी भाव से तृतीय गोचर कर रहे हैं। बिजनेस में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। प्रेम में संशय से बचें।

वृश्चिक
आज राशि स्वामी मंगल व शुक्र बैंकिंग व आईटी जॉब में सफलता देंगे। मेष व कर्क राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लव लाइफ शानदार रहेगी। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। किसी शिव मंदिर परिसर में बेल का पेड़ लगाएं।

धनु
चन्द्रमा नवम व सूर्य अब इसी भाव में है। गुरु चतुर्थ व शनि इसी राशि से द्वितीय रहकर अनुकूल हैं। जॉब में रुके धन आगमन के संकेत हैं। गुरु का आशीर्वाद लें। दाम्पत्य जीवन में खूबसूरत यात्रा संभावित है।

मकर
चन्द्रमा अष्टम है। राशि स्वामी शनि इस राशि में व सूर्य धनु राशि में हैं। गृह निर्माण को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। मेष व मकर राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।

कुंभ
आज का दिन बिजनेस में प्रोग्रेस का है। इस राशि से द्वादश शनि, एकादश भाव में सूर्य व सप्तम चन्द्रमा व्यवसाय सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। पिता का आशीर्वाद लें।

मीन
आज जॉब में कर्म भाव में सूर्य व एकादश शनि तथा खष्ठम चन्द्रमा व इस राशि में गुरु बड़ी सफलता दे सकते हैं। वाणी के प्रयोग के प्रति सचेत रहें। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

Aaj Ka Rashifal: आज 16 दिसंबर 2022 शुक्रवार का दिन है। पौष मास की कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि 03:02 AM तक उपरांत नवमी है ।सूर्य 10:02 AM तक वृश्चिक राशि, उपरांत धनु राशि में प्रवेश में योग-आयुष्मान , करण-बालव और कौलव पौष मास है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 16 दिसंबर का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • तिथि- अष्टमी तिथि 03:02 AM तक उपरांत नवमी
  • नक्षत्र पूर्व फाल्गुनी 07:34 AM तक उपरांत उत्तर फाल्गुनी
  • करण-बालव और कौलव
  • पक्ष- कृष्ण पक्ष
  • योग-आयुष्मान
  • वार-शुक्रवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का सम

  • सूर्योदय-7:05 AM
  • सूर्यास्त– 5:39PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय-12:44 AM ,17 दिसंबर
  • चन्द्रास्त- 12:39 PM,16 दिसंबर
  • राहु काल -11:02 AM से 12:22 PM तक

Related posts

सेना में पहली बार महिलाओं की भर्ती, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के जरिए हो रहा आवेदन

bharatkhabar

राजस्थान: पहली बार दिल्ली के बाहर मनाया गया BSF का स्थापना दिवस, शाह ने जवानों को किया सम्मानित

Saurabh

प्रयागराज: नैनी में पटाखा फैक्‍ट्री में लगी आग, चौकीदार की झुलसने से मौत

Shailendra Singh