featured धर्म

16 अगस्त 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

Aaj ka rashifal

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2023 को बुधवार है। बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। इन दिन विधि-विधान से गणेश जी की पूजा अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। नया काम शुरू कर सकते हैं। नया घर या वाहन आदि खरीद सकते हैं।

वृषभ
व्यर्थ के वाद-विवाद में पड़ सकते हैं। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, लेकिन सहकर्मियों से सावधान रहें। परिवार में विवाद हो सकते हैं।

मिथुन
वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी खास काम के न बनने से आप परेशान हो सकते हैं। परिवार में परिजनों का सहयोग मिलेगा। निवेश करते हैं तो सोच-समझकर निर्णय लें।

कर्क
आप कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। आज आपको कोई बड़ी डील या पार्टनरशिप मिल सकती है। परिवार में परिजनों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा।

सिंह
आज का दिन कोई अच्छी खबर लेकर आएगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपसी मतभेद दूर होंगे। अनुबंध आपके पक्ष में जा सकता है। नया काम शुरू कर सकते हैं। नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।

कन्या
आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। किसी कोर्ट-कचहरी के काम में आपको नुकसान हो सकता है। बिजनेस में बड़ा जोखिम न लें अन्यथा नुकसान होगा। वाणी में संयम रखें, वाद-विवाद से दूर रहें।

तुला
कोई दुःखद समाचार प्राप्त होगा। दुर्घटना हो सकती है। आज आपको व्यापार में घाटा हो सकता है, आपके पार्टनर आपको छोड़ सकते हैं। परिवार पत्नी से संबंध अच्छे रहेंगे।

वृश्चिक
सोचे हुए काम पूरे होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्य के अवसर आएंगे। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी।

धनु
नया वाहन या मकान आदि खरीद सकते हैं। अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से लाभ मिलेगा। कारोबार में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यह आय का नया स्रोत बनेगा। परिवार में रिश्ते मधुर होंगे।

मकर
स्वास्थ्य के कारण आर्थिक स्थिति से संघर्ष रहेगा। परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है। किसी अजनबी को बड़ी रकम उधार के रूप में न दें, व्यापार में नुकसान हो सकता है। पत्नी से मतभेद हो सकता है।

कुम्भ
घर-परिवार और कारोबार को लेकर चिंता रहेगी। विरोधी वर्ग सक्रिय रहेगा। कारोबार में कमी आएगी। परिवार के लोग आपके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करेंगे। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें।

मीन
व्यापार में कोई बड़ा सौदा या अनुबंध प्राप्त होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के अवसर आएंगे। आप परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। कोई नई साझेदारी शुरू हो सकती है।

Aaj Ka Panchang: आज 16 अगस्त 2023 बुधवार का दिन है। सावन मास (sawan Month) की कृष्ण पक्ष अमावस्या 03:07 PM तक उसके बाद प्रतिपदा। सूर्य -सूर्य कर्क राशि पर है,, योग-वरीयान योग 06:30 PM तक, उसके बाद परिघ योग, करण – नाग 03:08 PM तक, बाद किस्तुघन 04:22 AM तक, बाद बव है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 16 अगस्त का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1945 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2080
  • तिथि- अमावस्या 03:07 PM तक उसके बाद प्रतिपदा
  • नक्षत्र- अश्लेशा 04:57 PM तक उसके बाद मघा
  • करण- नाग और किस्तुघन
  • पक्ष- कृष्ण पक्ष
  • योग-परिघ
  • वार- बुधवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- 6:07 AM
  • सूर्यास्त– 6:55 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 5:45 AM 16अगस्त
  • चन्द्रास्त- 7:15 PM 16 अगस्त
  • राहु काल-12:31 PM से 02:07 PM तक

Related posts

भाजपा सदर विधायक विक्रम सिंह कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

Shailendra Singh

ईवीएम चोर के हवाले से चंद्रबाबू नायडू ने दे डाला यह बयान

bharatkhabar

Petrol-Diesel Price: 29 दिन में 17 बार बढ़े तेल के दाम, कई शहरों में 100 के पार पहुंची कीमतें

Saurabh