featured धर्म

14 जुलाई 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Aaj ka Rashifal horoscope of 2 may 2021 14 जुलाई 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Aaj Ka Rashifal: 14 जुलाई 2023 को शुक्रवार है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
आज का दिन आपका सामान्य रहने वाला है। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। आप किसी लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें। मित्रों से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा।

वृषभ
आज का दिन व्यर्थ की भागदौड़ से भरा रहेगा। आपका मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। पत्नी से मतभेद हो सकते हैं।

मिथुन
आज आप भी किसी लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें।अपने किसी परिचित से वाद-विवाद बढ़ सकता है। परिवार में अपनों का साथ मिलेगा।

कर्क
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। आप व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा।

सिंह
आज का दिन आपके लिए आपके अनुकूल रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। परिवार में सभी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

कन्या
आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। वाहन आदि का प्रयोग संभाल कर करें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश ना करें। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस करेंगे। मन अशांत रहेगा।

तुला
आज आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। खान-पान पर नियंत्रण रखें। कहीं बाहर न जाएं। किसी को बड़ी रकम उधार न दें। व्यापार में पुराने सहयोगी के कारण आपको नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक
आज आपको अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। काम की अधिकता के कारण स्वाभाव में चिड़चिड़ापन बना रहेगा। वाणी पर संयम रखें। न्यायलय पक्ष में हानि उठानी पड़ सकती है।

धनु
आज के दिन आप किसी लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आज कोई परिवर्तन ना करें। वाद-विवाद से दूर रहें।

मकर
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। मन आध्यात्मिक भाव की ओर झुका रहेगा। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। वाणी पर संयम रखें।

कुंभ
आज आप सामाजिक क्षेत्र में अपमान का सामना कर सकते हैं। व्यापार क्षेत्र में किसी को बड़ी रकम उधार न दें। परिवार में किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे।

मीन
आज आप अपने स्वास्थ्य में लाभ महसूस करेंगे। आपका मन अध्यात्म की और रहेगा। आप व्यापार-व्यवसाय में आज परिवर्तन कर सकते हैं। परिवार के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

Aaj Ka Panchang: आज 14 जुलाई 2023 शुक्रवार का दिन है। सावन मास की कृष्ण पक्ष द्वादशी 07:17 PM तक उसके बाद त्रयोदशी। सूर्य -सूर्य मिथुन राशि में है, योग-गण्ड योग 08:27 AM तक, उसके बाद वृद्धि योग , करण – कौलव 06:48 AM तक, बाद तैतिल 07:17 PM तक, बाद गर है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 14 जुलाई का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1945 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2080
  • तिथि- द्वादशी 07:17 PM तक उसके बाद त्रयोदशी
  • नक्षत्र- रोहिणी 10:27 PM तक उसके बाद मॄगशिरा
  • करण- तैतिल और गर
  • पक्ष- कृष्ण पक्ष
  • योग- वृद्धि
  • वार- शुक्रवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- 5:53 AM
  • सूर्यास्त– 7:11 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय-2:35 AM,14 जुलाई
  • चन्द्रास्त- 4:37 PM 14 जुलाई
  • राहु काल 10:52 AM से 12:32 PM तक

Related posts

तिहाड़ जेल में खेली गई खून की होली, जेल में दिल दहला देने वाली हत्या को दिया अंजाम..

Mamta Gautam

फिल्म रिलीज से पहले ही भिड़े सलमान-रणबीर के फैंन्स, फिल्म का उड़ाया मजाक

mohini kushwaha

किसानों को रोकना गलत, हम किसानों के साथ है : अरविंद केजरीवाल

mahesh yadav