featured देश

तिहाड़ जेल में खेली गई खून की होली, जेल में दिल दहला देने वाली हत्या को दिया अंजाम..

murder 2 तिहाड़ जेल में खेली गई खून की होली, जेल में दिल दहला देने वाली हत्या को दिया अंजाम..

आज दिल्ली के तिहाड़ जेल में खौंफनाक हत्या को अंजाम दिया गया। ये हत्या एक कैदी के द्वारा दूसरे कैदी ने की है। लेकिन जिस तरह से इस कत्ल को अंजाम दिया गया है। अगर आपने उसे सुन लिया तो आपकी रूह कांप जाएंगी और आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि, जेल प्रशासन के बीच कत्ल को कैसे अंजाम दिया गया..murder 1 तिहाड़ जेल में खेली गई खून की होली, जेल में दिल दहला देने वाली हत्या को दिया अंजाम..

तिहाड़ जेल में एक कैदी ने दूसरे कैदी की चाकू और सुएं जैसे नुकीले हथियार से हत्या कर दी। उसकी गर्दन पर चाकू जैसे हथियार के पांच-छह वार किए गए। गर्दन की नसें फट जाने से कैदी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वारदात सोमवार सुबह उस वक्त हुई। जब कैदियों को जेल से लॉक-आउट करने का समय हो रहा था। उसी दौरान एक कैदी ने दूसरे कैदी पर घात लगाकर हमला कर दिया।

माना जा रहा है कि उसने इसकी पहले से ही तैयारी कर रखी थी। तभी उसने लोहे की एक पत्ती को घिस-घिसकर नुकीला बना दिया था।जेल प्रशासन का कहना है कि यह दो कैदियों के बीच हुआ झगड़ा था। इसमें गैंगवॉर वाली बात नहीं है। तिहाड़ जेल के डीजी संदीप गोयल ने बताया कि मृतक कैदी का नाम मोहम्मद महताब (27) है। जबकि इसकी हत्या करने वाले आरोपी कैदी का नाम जाकिर (21) है। उन्होंने बताया कि मृतक रेप के एक मामले में महताब गिरफ्तार होकर 2014 में जेल में आया था। इसके खिलाफ आंबेडकर नगर थाना इलाके का एक मामला दर्ज था। उसी मामले में इसे जेल में बंद किया गया था।

https://www.bharatkhabar.com/6-rafale-aircraft-to-reach-ambala-from-france/

जबकि हत्या करने वाला जाकिर साल 2018 से ही तिहाड़ जेल में बंद है। और कत्ल की सजा काट रहा है। खबर के फैलते ही पूरे तिहाड़ जेल में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। और पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Related posts

Delhi Covid-19: दिल्ली में बढ़ा कोरोना ग्राफ, बीते 24 घंटे में आए 1365 नए मामले

Rahul

बजट 2018: वित्त मंत्री ने बिटकॉइन को किया बैन, जानिए क्या है बिटकॉइन

Breaking News

यूपी,बिहार समेत देश के कई राज्यों में आधीं तूफान के बाद बारिश,बिहार में 10 की मौत

mahesh yadav