featured धर्म

13 अप्रैल 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Rashifal: 13 अप्रैल 2023 को गुरुवार है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है। जानिए आज का राशिफल…..

मेष
आज के दिन अपनो से बड़ो का सहयोग प्राप्त होगा। मित्र से हुई अनबन को सुलझाएं। विवाद से बचें। जो जातक नौकरी पेशा में है उनका प्रमोशन होने का योग हैृ। नया वाहन लेने का योग है।

वृषभ
आज के दिन मन अच्छा रहेगा,व्यापार में वृद्धि के योग है। निर्णय लेने में सावधानी बरतें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते है। काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है।

मिथुन
आज के दिन आप सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। पारिवारिक रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। रुके हुए काम होंगे। व्यावसायिक कार्यों के लिए दिन उत्तम साबित होने वाला है। परिवार में धार्मिक आयोजन होने के योग है।

कर्क
आज के दिन व्यापार को लेकर कोई आवश्यक नीति ना बनाये। दिन की शुरुआत में ही कोई करीबी व्यक्ति धोखा दे सकता है। रिश्तेदारी में कोई कठिन परिस्थिति बने तो सकारात्मक रहें। जीवनसाथी से सुख मिलेगा। वाद विवाद में ना पड़े।

सिंह
आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल रहने वाला है। खर्च बढ़ने से मानसिक तनाव मे रहेंगे। परिवार मे बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते है।वैवाहिक जीवन में दिन के अंत तक खुशी के पल आएंगे।

कन्या
आज का दिन बाकी दिनों की अपेक्षा अच्छा रहने वाला है। आज आप कोई पुराने मित्र से मिल सकते है। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की सब प्रशंसा करेंगे। जीवनसाथी के साथ व्यर्थ का विवाद ना करें।

तुला
आज के दिन जोखिम भरे कामों से दूर रहें और अपने प्लान दूसरों के साथ शेयर ना करें। व्यर्थ की उलझन रहेगी,काम के प्रेशर के कारण मन उदास रहेगा। दोस्तों और शुभचिन्तकों से सहयोग मिल सकता है।

वृश्चिक
आज के दिन आप ऊर्जावान होंगे किन्तु सीमा से अधिक काम करने के कारण मानसिक तनाव महसूस कर सकते है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना बरतें। आर्थिक रूप से आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

धनु
आज का दिन जातक के लिए उत्तम रहेगा विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते है। माता-पिता से आर्थिक लाभ होने की सम्भावना है।

मकर
आज के दिन कोई पुराने विवाद से छूटकारा मिलेगा,जातक नई सोच के साथ अपने कार्यक्षेत्र में उत्तम प्रदर्शन करेंगे। आज के दिन जातक का नज़रिया सकारात्मक रहेगा। जीवनसाथी का सम्मान करें।

कुंभ
आज के दिन घर में सकारात्मक माहौल रहने वाला है। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना बरतें। लंबे समय से अटके हुए कार्य आज आसानी से आप पूरा कर लेंगे। जीवनसाथी को खुश रख पाएंगे।

मीन
जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। कोई पुरानी पारिवारिक विवाद को सुलझाने में सफल हो सकते हैं। माता से आर्थिक लाभ हो सकता है। जीवनसाथी की सलाह बिजनेस संबंधी मामलों में फायदा देगी।

Aaj Ka Panchang: आज 13 अप्रैल 2023 गुरुवार का दिन है। बैशाख मास की कृष्ण पक्ष अष्टमी 01:34 AM, Apr 14 तक है । सूर्य – मीन राशि, योग- शिव योग 12:33 PM तक, उसके बाद सिद्ध योग, करण-बालव 02:41 PM तक, बाद कौलव 01:34 AM तक, बाद तैतिल है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 13 अप्रैल का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1945 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2080
  • तिथि तृतीया 09:35 AM तक उसके बाद चतुर्थी
  • नक्षत्र-विशाखा 02:00 PM तक उसके बाद अनुराधा
  • करण -बालव और कौलव
  • पक्ष- कृष्ण पक्ष
  • योग-सिद्ध
  • वार-गुरुवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- 6:12 AM
  • सूर्यास्त– 6:42 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 1:04 AM 13 अप्रैल
  • चन्द्रास्त- 12:54 PM14 अप्रैल
  • राहु काल – 02:01 PM से 03:35 PM तक

Related posts

अस्पताल से घर लौटने के बाद करीना कपूर का पहला पोस्ट, लिखा- हंसी से चीखने के लिये तैयार हो जाओ!

Shagun Kochhar

नई शिक्षा नीति की पहली वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी, नई नीति के जरिए भविष्य का होगा निर्माण

pratiyush chaubey

ट्रंप ने जीरो टॉलरेंस पॉलिसी पर लगाई रोक

rituraj