featured धर्म

12 जनवरी 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकल

Aaj ka Rashifal horoscope of 2 may 2021 12 जनवरी 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकल

Aaj Ka Rashifal: 12 जनवरी 2023 को गुरुवार है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है। जानिए आज का राशिफल…..

मेष
आज आपका मन बहुत विचलित रह सकता है,ध्यान व योग करें। छात्र अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। फिल्म से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। दूसरों को प्रभावित करने के लिए जरूरत से ज्यादा खर्चा न करें।

वृषभ
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। दाम्पत्य संबंध मधुर होंगे। रोजमर्रा के कामों से आपको फायदा होगा। कारोबार में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते हैं। आप दूसरों की मदद के लिये तैयार रहेंगे।

मिथुन
आज किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, सफलता अवश्य मिलेगी। घर में खुशी का माहौल रहेगा। नौकरी-व्यवसाय में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

कर्क
आज आपका दिन व्यस्तता में बीत सकता है। आप नई जिम्मेदारी लेने में थोड़ा संकोच कर सकते हैं। आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती है। कुछ खास काम आपके अटक सकते हैं।

सिंह
आज किस्मत आपके साथ रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में आज कुछ नया करने की कोशिश करें। काम धीरे-धीरे ही सही लेकिन पूरा जरुर हो जायेगा। बिजनेस मीटिंग में लोग आपकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनेंगें।

कन्या
भावनाओं का ज्वार तेजी पर होगा। आपका व्यवहार आस-पास के लोगों को भ्रमित करेगा। खर्चों पर काबू रखने की कोशिश करें और सिर्फ़ जरूरी चीजें ही खरीदें।

तुला
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। सभी काम आपके मन-मुताबिक पूरे हो सकते हैं। जरूरत से ज्यादा एकाग्रता के कारण आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। एक तरफा सोच आपको परेशानी में डाल सकती है।

वृश्चिक
विद्यार्थी, कलाकार और खिलाड़ियों के लिए आज का दिन अच्छा है। पिता तथा सरकार की ओर से लाभ होगा। मनोबल भी दृढ़ रहेगा।  कार्य की सफलता में कोई बाधा नहीं आएगी।

धनु
जाँब में प्रोमोशन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं। धन आपकी तरफ़ आएगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा।

मकर
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई बड़ा और अलग काम करने से आपको बचना चाहिए। आप थोड़े सुस्त हो सकते हैं। संतान के साथ कुछ विवाद होने की संभावना बन रही है।

कुंभ
दिन आराम से बीतेगा। कोई खास काम या चुनौती नहीं होगी। काम के सिलसिले में कहीं जाना भी पड़ सकता है। कई स्थितियों में आप नेतृत्वकारी भूमिका में हो सकते हैं।

मीन
आज के दिन किए गए दान-पुण्य के काम आपको मानसिक शान्ति और सुकून देंगे। घर में वाद-विवाद परिवार के सदस्यों के साथ तल्ख़ी की ओर ले जाएगा। बिजनेस में सफलता के संकेत हैं। स्वास्थ्य सुख से खुश रहेंगे।

Aaj Ka Panchang: आज 12 जनवरी 2023 गुरुवार का दिन है। माघ मास की कृष्ण पक्ष पञ्चमी 04:37 PM तक उसके बाद षष्ठी है । सूर्य धनु राशि में प्रवेश योग-शोभन, करण -तैतिल और गर मास है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • तिथि-पञ्चमी 04:37 PM तक उसके बाद षष्ठी
  • नक्षत्र-पूर्वाफाल्गुनी 02:25 PM तक उसके बाद उत्तराफाल्गुनी
  • करण- तैतिल और गर
  • पक्ष- कृष्ण पक्ष
  • योग-शोभन
  • वार-गुरुवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय-7:14 AM
  • सूर्यास्त–5:54 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 10:37 PM,12 जनवरी
  • चन्द्रास्त-11:11 AM,13 जनवरी
  • राहु काल -01:55 PM से 03:15 PM तक

Related posts

2022 तक सभी को घर देने का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा- पीएम मोदी

rituraj

कोरोना काल में पैरोल पर छोड़े गए कैदियों में 24 फरार, एसपी ने गिरफ्तारी के लिखी चिट्टी

Aman Sharma

‘ग्लोबल इम्प्लॉयबिलिटी रैंकिंग एण्ड सर्वे’ में रोजगार देने के मामले में IIT दिल्ली पहुंचा 27वें स्थान पर, जानिए पिछले साल का रिकॉर्ड

Trinath Mishra