featured धर्म

11 मई 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: 11 मई 2023 को गुरुवार है. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है. इस दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है. जानिए आज का राशिफल…..

मेष
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी और परिवार का सहयोग मिलेगा। व्यापार में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। किसी बड़े कार्य का ऑफर आज मिल सकता है।

वृषभ
आज का दिन आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। व्यापार में लाभ होगा। यात्रा पर जाने का योग बनेगा। पारिवारिक मतभेद खत्म हो सकता है। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें।

मिथुन
आज के दिन आप किसी व्यर्थ के वाद-विवाद में फंस सकते हैं। आप अपने परिवार के सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर तनाव ग्रस्त हो सकते हैं। यात्रा आदि में सावधानी बरतें। पारिवारिक मतभेद के कारण मन अशांत रहेगा।

कर्क
आज आप कोई नया काम शुरू न करें। व्यापार आदि में बड़ा जोखिम न लें। वाणी पर संयम रखें। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। किसी पुराने खास व्यक्ति से मिलना होगा। पारिवारिक सदस्यों से धोखा मिल सकता है।

सिंह
आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। कोर्ट-कचहरी के काम में विजय मिलेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। किसी खास व्यक्ति के मिलने से कोई पुराना विवाद खत्म होगा।

कन्या
आज आप कोई नया कार्य की योजना बना सकते हैं, जिसमें परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में किसी परिचित व्यक्ति के माध्यम से कोई बड़ा काम मिल सकता है। पत्नी की स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

तुला
आज आप लम्बी यात्रा पर न जाएं। वाहन संभलकर चलाएं और वाणी पर संयम रखें। परिवार में किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पत्नी से मतभेद हो सकते हैं। किसी पुराने विवाद में आप फंस सकते हैं।

वृश्चिक
आज आप बहुत दिनो से चले आ रहे खराब स्वास्थ्य में कुछ आराम महसूस करेंगे। आज कोई बड़ा काम शुरू न करें। विरोधियों से सावधान रहें। व्यापार में आपको किसी अपने से नुकसान होगा।

धनु
आज का दिन आपका मन स्थिर रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। मन आध्यात्म की और झुका रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। वाद-विवाद में विजय प्राप्त होगी।

मकर
आज आप वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें, साथ ही कोई नया काम शुरू न करें। पत्नी से मतभेद खत्म नहीं होंगे। अच्छा रहेगा परिवार में सामंजस्य बनाने का प्रयास करें। व्यापार में नई साझेदारी सोच-विचार कर करें।

कुंभ
आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला होगा। स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। पुराने विवाद के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। समाज में प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है। परिवार के लोगों के व्यवहार से मन खिन्न रहेगा।

मीन
आज के दिन आप नया वाहन आदि ले सकते हैं। व्यापार में कोई नया निवेश कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। काम की अधिकता के कारण स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। अपनो से संबंध मधुर रखें।

Aaj Ka Panchang: आज 11 मई 2023 गुरुवार , का दिन है। ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष षष्ठी 11:27 AM तक उसके बाद सप्तमी है। सूर्य – मीन राशि, योग-शुभ योग 03:16 PM तक, उसके बाद शुक्ल योग , करण- वणिज 11:27 AM तक, बाद विष्टि 10:17 PM तक, बाद बव है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 11 मई का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष- ज्येष्ठ
  • शक सम्वत- 1945 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2080
  • तिथि- षष्ठी 11:27 AM तक उसके बाद सप्तमी
  • नक्षत्र- उत्तराषाढा 02:37 PM तक उसके बाद श्रवण
  • करण वणिज और विष्टि –
  • पक्ष- कृष्ण पक्ष
  • योग-शुक्ल
  • वार- गुरुवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- 5:51 AM
  • सूर्यास्त– 6:54PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 12:48 AM 12 मई
  • चन्द्रास्त- 11:53 AM 12 मई
  • राहु काल 02:01 PM से 03:39 PM तक

Related posts

इन दो दिग्गजों के साथ चीफ गेस्ट बनेंगी कंगना रनौत, विदेश में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

rituraj

जन्मदिन विशेष: भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से जुड़ी खास जानकारियां

mahesh yadav

UP News: सपा के पैदल मार्च को पुलिस ने रोका, धरने पर बैठे अखिलेश यादव

Rahul