featured धर्म

08 दिसंबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकल

aaj-ka-rashifal-

Aaj Ka Rashifal: 08 दिसंबर 2022 को गुरुवार है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है। जानिए आज का राशिफल…..

मेष
सूर्य वृश्चिक व चन्द्रमा द्वितीय में हैं। आज मङ्गल व बुध जॉब में प्रगति से सकता है। छात्रों के लिए अनुकूल समय है। रूका कार्य बनेगा।

वृष
गुरु के एकादश व चन्द्रमा के इस राशि में गोचर की अनुकूलता के कारण जॉब में प्रगति के संकेत हैं ।स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से बचें। शिक्षा में सफलता मिलेगी।

मिथुन
बिजनेस में प्रोग्रेस संभावित है। राशि स्वामी बुध व इस राशि से द्वादश चन्द्रमा का गोचर बैंकिंग जॉब में लाभ दे सकता है। धन प्राप्ति की सम्भावना रह सकती है।

कर्क
चंद्रमा इस राशि से एकादश बहुत ही शुभ है। गुरु नवम यानी भाग्यभाव में हैं। व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्न रह सकते हैं। कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी।

सिंह
पॉलिटीक्स में सफलता है। बिजनेस में नवीन प्रोजेक्ट की तरफ प्रेरित होंगे। जमीन या मकान क्रय की योजना बनेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। युवा लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं।

कन्या
वृष का चन्द्रमा व मकर का शनि शिक्षा के लिए शुभ हैं। बहुत दिन से रुका कार्य पूर्ण होगा। शनि अब मकर गोचर करके बिजनेस व जॉब में लाभ प्रदान करेंगे।

तुला
आज फैमिली में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। राशि स्वामी शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है। प्रेम में यात्रा होगी। वाहन क्रय करने की बात चलेगी।

वृश्चिक
आज सूर्य इस राशि में व शनि तृतीय व्यवसाय को सफल करेंगे। व्यवसाय में प्रगति को लेकर उत्साह होगा। मूंग का दान करें। बड़े भाई के आशीर्वाद से मङ्गल की शुभता बढ़ती है।

धनु
चन्द्रमा का खष्ठम व गुरु का चतुर्थ प्रभाव शुभ है। शनि के दूसरे गोचर की अनुकूलता से पारिवारिक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं।

मकर
चन्द्रमा का पँचम व शनि का इस राशि में गोचर शिक्षा के लिए शुभ है। शनि व राहु राजनीति का कारक ग्रह है। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें।

कुंभ
चन्द्रमा चतुर्थ व शनि द्वादश हैं। द्वादश शनि आईटी बैंकिंग व मीडिया जाँब में सफलता देंगे। धार्मिक यात्रा करें। युवा लव लाइफ में सफल रहेंगे । यात्रा से लाभ मिल सकता है।

मीन
चन्द्रमा तृतीय ,सूर्य अष्टम व गुरु का इस राशि में प्रभाव बिजनेस के लिए प्रगतिकारक है। रुके धन प्राप्ति में सफलता की प्राप्ति कराएगा।

Aaj Ka Panchang: आज 8 दिसंबर 2022 गुरुवार का दिन है। मार्गशीर्ष मास की शुक्ल पक्ष पूर्णिमा 09:37 AM तक उसके बाद प्रतिपदा है ।सूर्य वृश्चिक राशि में योग-साध्य , करण-बालव और कौलव मास है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 8 दिसंबर का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • तिथि-पूर्णिमा 09:37 AM तक उसके बाद प्रतिपदा
  • नक्षत्र -रोहिणी 12:33 PM तक उसके बाद मॄगशिरा
  • करण-बालव और कौलव
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • योग-साध्य
  • वार-गुरुवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय-7:00 AM
  • सूर्यास्त– 5:37 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 5:45 PM, 8 दिसंबर
  • चन्द्रास्त-7:53 AM,9 दिसंबर
  • राहु काल -01:38 PM से 02:57 PM तक

Related posts

मोदी सरकार पर केजरीवाल का ट्वीट बम !

bharatkhabar

29 अक्टूबर को होगा भूतपूर्व सैनिक सम्मेलन

Rani Naqvi

सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सर्च करने वाले व्यक्ति बने कोविंद

Srishti vishwakarma