featured धर्म

5 अक्टूबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, नक्षत्र और राहुकाल

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: 5 अक्टूबर 2022 को बुधवार है। बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान गणेश की की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल…….

मेष
आज चन्द्रमा का इस राशि से दशम गोचर व्यवसाय में कोई नवीन कार्य दे सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

वृष
आज का दिन जाँब में नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। शुक्र व चन्द्रमा गोचर के कारण नवीन कार्य की तरफ अग्रसर होंगे।

मिथुन
सूर्य का इस राशि से चतुर्थ व शनि-चन्द्रमा का मकर गोचर मंगलमय है। जाँब में प्रगति होगी। दशम गुरु के कारण कर्म में सफलता आसान है।

कर्क
इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का मकर व सूर्य का कन्या गोचर आर्थिक विकास देगा। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।

सिंह
आज चन्द्रमा इसी राशि से खष्ठम में हैं। जाँब व व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी।

कन्या
चन्द्रमा -शनि का पँचम व सप्तम गुरु अनुकूल हैं। आध्यात्मिक सुख से प्रसन्नता होगी। व्यवसाय में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है।

तुला
चन्द्रमा चतुर्थ व सूर्य द्वादश भाव में गोचर कर रहे हैं। जाँब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें। आज मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक
आज राहु व्यवसाय में संघर्ष तो वहीं गुरु व चन्द्रमा जाँब में सफलता देगा। मकर राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। तुलसी का पेड़ लगाएं।

धनु
गुरु चतुर्थ व शनि-चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय रहकर अनुकूल हैं। उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं।

मकर
राशि स्वामी शनि व चन्द्रमा इस राशि में व सूर्य कन्या राशि में हैं। बिजनेस को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। तुला व कर्क राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है।

कुंभ
आज का दिन शिक्षा में प्रोग्रेस का है। इस राशि से द्वादश शनि, अष्टम सूर्य व द्वादश चन्द्रमा धार्मिक अनुष्ठान सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें।

मीन
आज जांब में सप्तम सूर्य व एकादश शनि- चन्द्रमा व इस राशि में गुरु जाँब में बड़ी सफलता दे सकता है। वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहें। पीला व आसमानी रंग शुभ है।

Aaj Ka Panchang: आज 5 अक्टूबर 2022 बुधवार का दिन है। आश्विन मास की शुक्ल पक्ष दशमी 12:00 PM तक उसके बाद एकादशीहै। सूर्य कन्या राशि पर योग- धृति,करण-गर, वणिज और विष्टि मास है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 5 अक्टूबर का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • तिथि-दशमी 12:00 PM तक उसके बाद एकादशी
  • नक्षत्र-श्रवण 09:15 PM तक उसके बाद धनिष्ठा
  • करण-गर, वणिज और विष्टि
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • योग-धृति
  • वार-बुधवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय–6:23 AM
  • सूर्यास्त-6:07 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय-3:22 PM, 5 अक्टूबर
  • चन्द्रास्त- 2:32 AM, 6 अक्टूबर
  • राहु काल-12:15 PM से 01:43 PM तक

Related posts

राजस्थान विधानसभा चुनाव-गहलोत और पायलट खेमों में बंटे कांग्रेसी

mohini kushwaha

सोनू सूद की फिर सामने आई दरियादिली, झांसी के इस बच्चे का मुबंई में होगा इलाज

Aman Sharma

जानिए क्यों बदलनी पड़ी कोरोना के मरीजों की डिस्चार्ज नीति?, अब कितने दिन में ठीक होंगे..

Mamta Gautam