featured धर्म

5 नवंबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: 5 नवंबर 2022 को शनिवार है। शनिवार का दिन हनुमान जी और शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से हनुमान जी और शनिदेव की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल…..

मेष
आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। निर्णय सोच समझ कर लें, माता के स्वास्थ का ध्यान रखें। आर्थिक योजना सफल होगी, यात्रा सुखद रहेगी।

वृषभ
आप की आदतों से परिजन परेशान रहेंगे। मानसिक तनाव हावी रहेगा, प्रेम प्रसंग में धोखा मिलेगा। कार्य विस्तार के योग हैं, नौकरी में तनाव के चलते बदलाव सम्भव हैं।

मिथुन
आजीविका के नए साधन स्थापित होंगे। चिकित्सा से जुड़े लोग ख्याति प्राप्त करेंगे। निजी जीवन में दूसरों का प्रवेश को रोंके।

कर्क
दिन की शुरुआत प्रसन्नता पूर्वक होगी परिवार में मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा एवं व्यस्तता रहेगी। पेट से सम्बंधित पीड़ा सम्भव हैं, न्याय कार्य सहजता से होंगे।

सिंह
संतान के परिणय सम्बन्ध की चर्चा आने से मन प्रसन्न होगा। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं, किसी अपने की सहायता करनी पड़ेगी। सांस से सम्बंधित रोग से पीड़ित रहेंगे।

कन्या
आजीविका के नए साधन स्थापित होंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त हैं। पिता के साथ विशेष चर्चा होगी, परिजनों के व्यवहार से मन दुखी होगा।

तुला
नए वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति होगी, यात्रा के योग हैं दोस्तों के साथ समय व्यतीत होगा बहनो के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे। कार्य विस्तार के योग हैं।

वृश्चिक
आप की कार्यशैली से सहकर्मी प्रभावित होंगे। उच्च अधिकारियों से आपके सम्बन्ध मज़बूत होंगे। संतान के व्यवहार से मन दुखी होगा, गुप्त रोग से ग्रसित रहेंगे।

धनु
लम्बे समय से अटके प्रशासनिक कार्य आज पूरे हो सकते हैं। आपकी आदतों से आप स्वयं दुविधा में रहेंगे, प्रेम प्रसंग में प्रविष्ट होंगे न्याय पक्ष मज़बूत होगा।

मकर
परिवार में स्वजनों के साथ समय बीतेगा। मांगलिक कार्य में धन खर्च होगा नए मित्र बनेंगे संतान के स्वास्थ में सुधार होगा। मशीनरी के प्रयोग से काम आसान होंगे।

कुंभ
कार्य क्षेत्र में आ रही परेशानी दूर होगी। जीवन साथी के साथ किसी गम्भीर विषय पर चर्चा होगी। भाइयों से संबंध मज़बूत होंगे, राजकार्य सहज होंगे। मानसिक अस्थिरता रहेगी।

मीन
कार्यक्षेत्र में नई ज़िम्मेदारी मिलेगी। प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है। आजीविका के नए साधन मिलने के साथ ही क़र्ज़ से मुक्ति मिलेगी। किसी अजनबी की मदद करने का अवसर मिलेगा।

Aaj Ka Panchang: हिन्दू पंचांग के अनुसार 5 नवंबर 2022 यानी शनिवार को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि है। आइए जानें आज का पंचांग, तिथि औक राहुकाल का समय….

आज का पंचांग

  • विक्रम संवत – 2079, राक्षस
  • शक सम्वत – 1944, शुभकृत्
  • पूर्णिमांत – कार्तिक
  • अमांत – कार्तिक
  • वार – शनिवार
  • नक्षत्र – उत्तराभाद्रपद
  • करण – बालव
  • योग – हर्षण

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय – 6:38 AM
  • सूर्यास्त – 5:42 PM

चन्द्रोदय और चन्द्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय – Nov 05 3:57 PM
  • चन्द्रास्त – Nov 06 4:23 AM
  • राहुकाल – 9:24 AM – 10:47 AM

Related posts

ट्रंप के सहयोगी जस्टर होंगे भारत में अमेरिका के नए राजदूत

Srishti vishwakarma

ममता बनर्जी को मारने के लिए दी 65 लाख की सुपारी

Pradeep sharma

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में पुलिस और स्थानीय सुरक्षाबलों ने किया दो आतंकियों को ढेर

Shubham Gupta