featured धर्म

22 नवंबर 2021 का राशिफल: सोमवार, मिथुन राशि में विराजमान रहेगा चंद्रमा, जानें आज का राशिफल

विभिन्न राशि वाले कैसे खेले होली

दैनिक राशिफल में पंचांग का काफी महत्व माना जाता है। और आज के वैदिक पंचांग के अनुसार 22 नवंबर 2021 सोमवार का दिन मार्गशीर्ष मास कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। आज चंद्रमा मिथुन राशि में विराजमान रहेगा तो आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका आज का राशिफल : 

ये भी पढ़े: 22 नवंबर 2021 का पंचांग: सोमवार, जानें आज का नक्षत्र और राहुकाल

मेष राशि 

मेष राशि के जातक को आज अपने ऊपर विश्वास रखना है। आज आप आपने आत्मविश्वास से कई बड़ी मुश्किलों से आप बाहर निकल सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आज आपको काफी एक्टिव रहने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र की किसी मीटिंग में आज आप अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा कर सकते हैं। जिससे आपको बॉस से प्रशंसा मिलेगी। 

वृष राशि 

वृष राशि के जातकों को आज अपने कार्यों से अधिक अपनी मानसिक स्थिति पर ध्यान देने की आवश्यकता है। नकारात्मक विचारों से बचें। कार्य क्षेत्र में किसी भी कार्य को जल्दबाजी में ना करें नहीं तो बहुत बड़ी गलती हो सकती हैं। दंपति जीवन में भी आज तनाव बना रहेगा। ऐसे में धैर्य व सूझबूझ के साथ स्थिति को नियंत्रित करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को आज अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। आज ग्रहों की स्थिति की स्थिति के अनुसार आपकी वाणी किसी भी कार्य हो शुभ व अशुभ बना सकते हैं। ऐसे कुछ भी बोलने से पहले हजार बार सोचें और फिर बोलें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। 

कर्क राशि 

कर्क राशि के जातकों को आज अत्यधिक खर्चों से बचने की जरूरत है। अपनी आर्थिक स्थिति को देखते हुए तालमेल के साथ खरीदारी करें। वही कपड़ा कारोबारियों को आज काफी बड़ा मुनाफा हाथ लग सकता है। युवा अपने करियर को लेकर सतर्क रहें और लगातार परिश्रम करते रहे। रोजगार की तलाश कर रही युवाओं को आज नौकरी मिलने की संभावना है। 

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक आज अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। ऑफिस तो कार्य को सूज भुज और सतर्कता के साथ करें किसी फाइल या अन्य किसी गायब होने की संभावना है। वही कारोबार से जुड़े लोगों की आज काफी दिनों से रुके धन की वापसी हो सकती है। कला और संगीत में रुचि रखने वाले युवाओं को आज अपने हाल को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामाजिक दृष्टि से काफी शुभ है। समाज में आज आपकी पहचान को एक सम्मान मिल सकता है किसी भी अभियान व कार्य को करने से पहले टीम वर्क पर जरूर ध्यान दें। वही छोटे व्यापारियों को और धन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके स्वास्थ्य में अचानक से गिरावट हो सकती है ऐसे में स्वास्थ्य के प्रति सचेत और सतर्क रहें।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी बेहतर होगा। आज इस जातक के लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज कार्य क्षेत्र के वातावरण में परिवार जैसा प्रेम मिलने की संभावना बन रही है। स्वास्थ्य को लेकर कान में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज आर्थिक रूप से लाभ की स्थिति बन रही है। कार्यक्षेत्र में आज बॉस और वरिष्ठ अधिकारी से नाराजगी झेलनी पड़ सकती हैं इसीलिए अपनी वाणी का सही उपयोग करें।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का राशिफल काफी महत्वपूर्ण है इस जातक के व्यक्तियों को सम्मान व प्रतिष्ठा का शुभ अवसर मिलने की संभावना बन रही है। ऐसे में अपने निरंतर प्रयासों को जारी रखें। कार्य क्षेत्र में आज अधिक काम करना पड़ सकता है। बॉस आपको आज कोई अन्य अति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकता है। 

मकर राशि 

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस जातक के लोगों को आज नकारात्मक सोच से बचना है। वह मानसिक रूप से सतर्क व सक्रिय रहना है। व्यापार जगत के लोगों के लिए आज किसी शुभ समाचार मिलने की संभावना बन रही है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को आज काफी सतर्क रहने की जरूरत है। आज आपके द्वारा लिए गए फैसले दूसरे लोगों को अत्यंत कष्ट पहुंचा सकते हैं। नए रिश्ते की ओर आगे बढ़ रहे हैं तो गंभीरता से सोचने के बाद फैसला ले। आज आपकी स्वास्थ्य स्थिति अनुकूल रहेगी।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। काफी दिनों से पेंडिंग पड़े का आज पूरे हो सकते हैं।कार्य क्षेत्र में आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। छात्रों को अपने करियर पर विशेष फोकस बनाए रखने की जरूरत है।

 

Related posts

विधान सभा घेराव से पहले रविदास मेहरोत्रा को पुलिस ने हाउस अरेस्ट, कहा सरकार की तानाशाही से हम डरने वाले नही

Rahul

‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने किया थाईलैंड की घटना का जिक्र,

Ankit Tripathi

कर्नाटक में मंत्रीमंडल में विस्तार या फेरबदल पर सीएम येदियुरप्पा बोले, BJP हाईकमान से बातचीत के बाद फैसला

Samar Khan