featured धर्म

Aaj Ka Rashifal: 26 मई को बनेंगे इन राशियों के बिगड़े काम, आज का राशिफल

aaj ka rashifal 7 Aaj Ka Rashifal: 26 मई को बनेंगे इन राशियों के बिगड़े काम, आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 26 मई 2022 को गुरुवार है। गुरुवार का दिन विष्णु भगवान को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है। आज का राशिफल….

मेष
आज राशि स्वामी मंगल व गुरु प्रभाव शुभ है। एकादश शनि जॉब में नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। परिवार को लेकर तनाव रहेगा तथा विवाद की संभावना है। सुखद यात्रा के संयोग हैं। पीला व हरा रंग शुभ है।

वृष
आज का दिन चन्द्रमा एकादश भाव का शुभ है। छात्रों के लिए थोड़े संघर्ष का समय है। धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। नीला व नारंगी रंग शुभ है। शुक्र के बीज मंत्र का जप करें।

मिथुन
आज के दिन व्यवसाय परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। आध्यात्म की तरफ बढ़ सकते हैं। पीला व आसमानी रंग शुभ है। राहु के द्रव्यों नीले वस्त्र व उड़द का दान करें।

कर्क
चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज भाग्य भाव में है। व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। कोई बकाया धन मिलेगा। हनुमान जी की उपासना करें। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

सिंह
इस राशि से अष्टम चन्द्रमा व वृष का सूर्य व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ देगा। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। हरा व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें।

कन्या
चन्द्रमा इसी राशि से सप्तम तथा गुरु भी वहीं गोचर रत हैं। व्यवसाय में सफलता से प्रसन्नता होगी। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। नीला व बैंगनी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। अन्न दान करें।

तुला
चन्द्रमा खष्ठम व शनि पँचम गोचर में है। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज कर्क व मकर के मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद व हरा रंग शुभ है। वाहन प्रयोग पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक
चन्द्रमा तथा गुरु पँचम यानी शिक्षा व संतान भाव में मंगलमय हैं। आज का दिन आईटी व बैंकिंग जॉब के लिए सफलता का है। कर्क व मकर राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व पीला शुभ है। सूर्य के द्रव्य गेंहू व गुड़ का दान करें।

धनु
आज शनि तृतीय, सूर्य वृष व चन्द्रमा चतुर्थ भाव में है। जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। नीला व आसमानी रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

मकर
शुक्र व गुरु मीन व चन्द्रमा तृतीय भाव में रहेंगे। शनि द्वितीय व गुरु तृतीय हैं। धन के व्यय के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफल रहेंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है।

कुंभ
गुरु व चन्द्रमा इस राशि से द्वितीय मंगल फल दे रहे हैं। बुध व चन्द्रमा शुभ लाभ देगा। जॉब में नवीन कार्य आरंभ होंगे । मंगल आत्मबल में वृद्धि करेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी की उपासना करें। मसूर दान करना श्रेयष्कर है।

मीन
इस राशि में गोचर कर रहे गुरु, चन्द्रमा व शुक्र शुभ फल देंगे। चन्द्रमा आज इसी राशि में है। तृतीय सूर्य से शुभता बढ़ती है। धन आगमन के संकेत हैं। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व हरा रंग शुभ है।

Related posts

लखनऊ:अवैध कमाई का जरिया बनीं कई पार्किंग का आवंटन निरस्त  

Shailendra Singh

पीएम मोदी का नोटबंदी फैसला मूर्खतापूर्ण : राहुल गांधी

shipra saxena

गुजरात में छठी बार बीजेपी सरकार, विजय रूपाणी के मंत्रीमंडल ने ली शपथ

Rani Naqvi