featured धर्म

Aaj Ka Rashifal: 16 मई इन राशियों के लिए है फलदायक, जानिए आज का राशिफल

aaj ka rashifal

Aaj Ka Rashifal: 16 मई 2022 को सोमवार है। सोमवार को साल का पहला चंद्रग्रहण भी है। सोमवार के दिन भगवान शंकर की पूजा की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल..

मेष
चन्द्रमा अष्टम रहेगा।आज व्यवसाय में कुछ नया करने का विचार आ सकता है। मंगल व शुक्र गोचर अनुकूल हैं। कोई रूका सरकारी कार्य बनेगा।पीला व लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें।

वृष
गुरु के मीन व चन्द्रमा के सप्तम गोचर की अनुकूलता के कारण व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। नारंगी व लाल रंग शुभ है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें।

मिथुन
टीचिंग व बैंकिंग जॉब के कॅरियर में उन्नति संभावित है।शनि व चन्द्र गोचर से व्यवसाय में लाभ होगा।सफेद व आसमानी रंग शुभ है। नेत्र रोग की सम्भावना रह सकती है।

कर्क
गुरु भाग्यभाव में हैं।आज राशि स्वामी चन्द्रमा के बाद इसी राशि से पंचम है। व्यवसाय में नवीन प्रोजेकट की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी। लाल व हरा रंग शुभ है।

सिंह
जॉब में उन्नति व व्यवसाय में कुछ नए कार्यों की तरफ प्रेरित होंगे।परिवार संग यात्रा की योजना बनेगी।गाय को पालक खिलाएं। नारंगी व हरा रंग शुभ है।स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

कन्या
राशि स्वामी बुध व गुरु रुका कार्य पूर्ण करेंगे। शनि खष्ठम गोचर करके स्वास्थ्य से लाभ प्रदान करेंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

तुला
चन्द्रमा द्वितीय रहेंगे। मंगल जॉब में थोड़े तनाव की स्थिति दे सकते हैं। बैंकिंग व आईटी जॉब से सम्बद्ध जातकों के प्रोमोशन की बात चलेगी। बैगनी व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। गाय को पालक खिलाये।

वृश्चिक
चन्द्रमा का इस राशि में व गुरु का पंचम गोचर टीचिंग व बैंकिंग जॉब के जातकों को सफल करेंगे। छात्रों में करियर को लेकर उत्साह होगा।हरा व बैगनी रंग शुभ है।

धनु
चन्द्रमा का द्वादश व गुरु का चतुर्थ प्रभाव परिवार के लिए बेहतर है। मङ्गल व शुक्र गोचर की अनुकूलता से व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी ।रुके धन आगमन होने के संकेत हैं। आसमानी व बैगनी रंग शुभ है।।

मकर
शनि का इसी राशि से द्वितीय व चन्द्रमा का एकादश गोचर शुभ है।जॉब में सफलता मिलेगी।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। वृष का सूर्य पॉलिटिक्स में लाभ प्रदान कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें।सफेद व आसमानी रंग शुभ है।।

कुंभ
गुरु का द्वितीय गोचर व चन्द्रमा का दशम प्रभाव आपकी व्यावसायिक सोच को विस्तार देगा। छात्र कॅरियर में सफल रहेंगे। आर्थिक लाभ मिल सकता है। नारंगी व हरा रंग शुभ है।

मीन
गुरु का इस राशि में प्रभाव शुभ है। चन्द्रमा का भाग्यभाव में गोचर जॉब व व्यवसाय में लाभ दे सकता है।बुध व शुक्र मंगलकारी है।छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है।

Related posts

बिहार में भी कम हुआ कोरोना विस्फोट, 24 घंटे में 6,894 नए मरीज मिले

pratiyush chaubey

मेरठ: आखिर क्यों एक बेटे ने अपनी ही पिता की कर दी हत्या, जानिए पूरा मामला

Shailendra Singh

नए फीचर्स के साथ लाॅन्च हुआ Vivo V20, जानें कितनी होगी कीमत

Trinath Mishra