featured धर्म

Aaj Ka Rashifal: 13 मई को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें आज का राशिफल

aaj ka rashifal 2 Aaj Ka Rashifal: 13 मई को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 13 मई 2022 को शुक्रवार है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल…..

मेष
चन्द्रमा खष्ठम व एकादश शनि लाभ देंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। शुक्र व मंगल गोचर शुभ हैं।

वृष
आज का दिन चन्द्रमा इसी राशि से पंचम है। मंगल व शुक्र दिवस को शुभ बनाएंगे। धन का आगमन व व्यय धार्मिक कार्यों में हो सकता है। शनि गोचर के कारण स्वास्थ्य खराब रह सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। नीला व हरा रंग शुभ है।

मिथुन
शुक्र व बुध आर्थिक प्रगति देंगे। चन्द्रमा के चतुर्थ गोचर के कारण व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा व लाल रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। उड़द का दान करें।

कर्क
आज का दिन व्यवसाय के लिए थोड़े संघर्ष का है। जॉब को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। विष्णु उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। मसूर व गुड़ का दान करें।

सिंह
गुरु- शुक्र का अष्टम गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी।बैंकिंग व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।पीला व लाल रंग शुभ है।सुन्दरकाण्ड का पाठ करें व गुड़ का दान करें।

कन्या
सप्तम चन्द्रमा शुभ हैं।व्यवसाय व जांब में उन्नति से प्रसन्नता होगी। गुरु शिक्षा में सफलता दे सकता है।पिता का आशीर्वाद लें।आ र्थिक लाभ सम्भव है। माता दुर्गा जी की पूजा करते रहें। नारंगी व लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें।

तुला
व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। छात्र शिक्षा में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। आज वृष व मकर राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। सफेद व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ लाभदायी रहेगा।

वृश्चिक
आज व्यवसाय से सफलता की प्राप्ति होगी। बैंगनी व आसमानी रंग शुभ है।तिल व काले वस्त्र का दान करें। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। भगवान विष्णु जी की पूजा करें।

धनु
आज चन्द्रमा इसी राशि से दशम व सूर्य पँचम में हैं। व्यवसाय में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में लाभ के संकेत हैं। हरा व नीला रंग शुभ है।हेल्थ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। उड़द का दान करें।

मकर
चन्द्रमा नवम व सूर्य इस राशि से चतुर्थ हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। नीला व बैगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व तिल का दान करें।

कुंभ
राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। स्वास्थ्य में सफलता के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें ।बैगनी व नीला रंग शुभ है। गाय को केला व गुड़ खिलाएं। व्यवसाय से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।अन्न का दान करें।

मीन
आज इस राशि से द्वितीय सूर्य व इस राशि में स्थित गुरु व शुक्र धन का आगमन करवा सकते हैं। सप्तम चन्द्रमा पारिवारिक कार्यों में व्यस्त करेगा। शिक्षा में सफलता के संकेत हैं। आज अपनी हेल्थ से खुश रहेंगे। आसमानी व पीला रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

Related posts

Fatehpur: नामांकन के दौरान बिना मास्क लगाए घूमते रहे लोग, मस्ती में दिखी पुलिस!

Aditya Mishra

डिप्रेशन के चलते टूटा था काम्या पंजाबी और करण पटेल का रिश्ता..

Mamta Gautam

लखनऊ: यूपी चुनाव से पहले मायावती ने खेला ब्राह्मण कार्ड, पढ़िए पूरी खबर

Shailendra Singh