featured धर्म

Aaj Ka Rashifal: 28 जून को इन राशियों के बनेंगे बिगड़े काम, जानें आज का राशिफल

aaj k rashifal

Aaj Ka Rashifal: 28 जून 2022 को मंगलवार है। मंगलवार का दिन बजरंगबली को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से हनुमान जी की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल…

मेष
आज सूर्य व चन्द्रमा तृतीय गोचर करके जॉब में पद परिवर्तन दे सकता है। हेल्थ को लेकर लाभ रहेगा। यात्रा की संभावना है।सुखद लाभ के संयोग हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें।

वृष
आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे।नीला व सफेद रंग शुभ है। तिल व उड़द का दान करें।

मिथुन
आज के दिन सूर्य व चन्द्रमा का इस राशि में गोचर आपके अनुकूल है। व्यवसाय परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। नीला व हरा रंग शुभ है।गेंहू व गुड़ का दान करें।

कर्क
सूर्य मिथुन में,गुरु नवम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज द्वादश भाव में शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। आज चने की दाल का दान करें।

सिंह
इस राशि से एकादश सूर्य व चन्द्रमा शुभ है। गुरु व बुध जॉब में किसी नवीन उत्तरदायित्व से लाभ देंगे। आज किसी भी यात्रा की योजना को टालना ठीक नहीं है। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। मसूर का दान करें।

कन्या
सूर्य व चन्द्रमा कर्म भाव में है।गुरु सप्तम मंगलमय है। जॉब में सफलता से प्रसन्नता होगी। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें। नीला व बैंगनी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। व्यवसाय में किसी रुके धन आगमन से लाभ हो सकता है।

तुला
सूर्य तथा चन्द्रमा भाग्य भाव में होकर शुभ फलदायक हैं। जॉब को लेकर प्रमोशन संभव है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।पिता का सहयोग मिलेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक
गुरु पँचम भाव में रहकर शिक्षा में प्रगति देंगे। चन्द्रमा अष्टम मंगलमय है। आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है । मेष व कर्क राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व सफेद शुभ है। उड़द का दान करें।

धनु
आज गुरु चतुर्थ, सूर्य व चन्द्रमा सप्तम में गोचररत है। परिवार को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व सफेद रंग शुभ है। तिल व गुड़ का दान करें।

मकर
गुरु तृतीय तथा चन्द्रमा खष्ठम भाव में गोचर करेंगे। शनि कुम्भ में हैं। हेल्थ के प्रति सावधान रहें। पॉलिटिक्स में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। जॉब परिवर्तन सम्बन्धी किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। सफेद व बैगनी रंग शुभ है।

कुंभ
चन्द्रमा -सूर्य चतुर्थ व शनि इसी राशि में है। जॉब को लेकर मन खुश रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे ।मंगल शुभ रहेंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी। हरा व आसमानी रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। अन्न दान करना श्रेयष्कर है।

मीन
गुरु इसी राशि में शुभ हैं। सूर्य छात्रों के कॅरियर में उन्नति देंगे। चन्द्रमा आज इसी राशि से चतुर्थ में है। इससे शिक्षा में शुभता बढ़ती है। धन आगमन के संकेत हैं। परिवार को लेकर थोड़ा तनाव संभावित है। सफेद व पीला रंग शुभ है।

Related posts

साक्षी महराज का विवादित बयान, कहा मुस्लिमों का भी किया जाए दाह

Rahul srivastava

पाकिस्तान में भगवान कृष्ण के भव्य मंदिर को बनाने के लिए इमरान सरकार ने दिए 10 करोड़, जानिए क्यों?

Mamta Gautam

राजन, सुब्रमण्यम को अमेरिका ने थोपा, मैनेजमेंट टाइप वाले लोग रखते हैं सूक्ष्म दिमाग

shipra saxena