featured यूपी

पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले सपा विधायक आबिद रजा सस्पेंड

Abid Raza पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले सपा विधायक आबिद रजा सस्पेंड

लखनऊ। अवैध खनन और गौकशी के मामले पर पार्टी सांसद धर्मेन्‍द्र यादव को निशाना बनाने वाले बदायूं से सपा विधायक आबिद रजा को पार्टी तथा विधानसभा मण्डल दल से निलंबित कर दिया गया। आबिद ने मुलायम सिंह के भतीजे धर्मेन्द्र यादव पर गौकशी करने का आरोप लगाया था। साथ ही अपनी जान को खतरा भी बताया था।

Abid Raza

रविवार को जारी बयान में कहा गया है कि आबिद पार्टी विरोधी कार्य में लिप्त रहे हैं। 6 अगस्त को सपा जिला कमेटी की बैठक में विधायक आबिद के खिलाफ कार्रवाई करने का प्रस्ताव पारित किया गया था। संसदीय कार्य मंत्री आजम खां के करीबी माने जाने वाले आबिद, वक्फ विकास निगम के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं।

गैरतलब है कि रजा ने बदायूं से सपा सांसद धर्मेन्‍द्र यादव का नाम लिये बगैर उन पर गौकशी, अवैध खनन और भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप लगाये थे और कहा था कि मोदी लहर के बावजूद लोकसभा चुनाव में बदायूं की जनता ने जिसे सांसद चुना है, वह उनकी हत्या भी करवा सकता है।

Related posts

Aaj Ka Panchang : आज 4 मई 2022, का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Rahul

Dean Jones का निधन, जानें मुंबई में क्यों आये थे आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर?

Trinath Mishra

कोरोना केस बढ़ने से ऑक्सीजन आपूर्ति में आई कमी

Samar Khan